5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है क्रिकेट का महाकुंभ, ये है जरूरी जानकारी

0
366
ICC CWC 2023
ICC CWC 2023

UTTARAKHAND DEVBHOOMI DESK:चार दिन बाद यानि 5 अक्टूबर 2023 से वनडे क्रिकेट का सबसे बड़े टूर्नामेंट ICC CWC 2023 शुरू होने जा रहा है। विश्व कप पांच अक्तूबर से 19 नवंबर तक चलेगा। टूर्नामेंट की शुरुआत इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उद्घाटन मैच से होगी।

ICC CWC 2023
ICC CWC 2023

ICC CWC 2023, आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का 13वां संस्करण है, ये पहली बार हो रहा है कि भारत पूरी प्रतियोगिता की मेजबानी अकेले कर रहा है। इससे पहले तीन संस्करणों(1987, 1996 और 2011) में भारत संयुक्त रूप से इस विश्वस्तरीय टूर्नामेंट की मेजबानी कर चुका है।

ICC CWC 2023 का शेड्यूल

5 अक्टूबर से 12 नवंबर तक राउन्ड रॉबिन के मुकाबले खेले जाएंगे। जिनमें हर टीम एक दूसरे के विरुद्ध एक एक मैच खेलेगी। 15 नवंबर को मुंबई में पहला और 16 नवंबर को कोलकाता में  दूसरा सेमाइफाइनल होगा। फाइनल 19 नवंबर 2023 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत का शेड्यूल

8 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में

11 अक्टूबर- अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में

14 अक्टूबर- पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद में

19 अक्टूबर- बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में

22 अक्टूबर- न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में

29 अक्टूबर- इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ में

2 नवंबर- श्रीलंका के खिलाफ मुंबई में

5 नवंबर- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में

12 नवंबर- नीदरलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में

ICC CWC 2023
भारत का शेड्यूल

ICC CWC 2023 कहाँ देख सकते हैं

ICC CWC 2023 का आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स है।  वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप को भारत में टीवी व ओटीटी प्लेटफार्म पर दिखाने के अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं, बता दें कि स्टार स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप के सभी मैच टीवी पर अलग अलग भाषाओं में प्रसारित करेगा। इसके अलावा मोबाइल या वेबसाइट पर ये सभी मैच डिस्नी हॉटस्टार की वेबसाइट पर व डिस्नी हॉटस्टार के ऐप को डाउनलोड करके भी देखे जा सकते हैं।

इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर भारत के सभी मुकाबले, सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल प्रसारित किए जाएंगे।

कमेंट्री

ICC CWC 2023 के आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स ने मिशन वर्ल्ड कप के लिए कमेंटेटरों के पैनल का ऐलान कर दिया है। वर्ल्ड कप का प्रसारण 9 अलग-अलग भाषाओं में किया जायेगा। स्टारकास्ट पैनल में गावस्कर, शास्त्री और श्रीकांत के अलावा गौतम गंभीर, इरफान पठान, हरभजन सिंह, पीयूष चावला और एस श्रीसंत नजर आयेंगे। इसके अलावा एमएसके प्रसाद, संदीप पाटिल और सुनील जोशी के साथ-साथ पूर्व बल्लेबाजी कोच, संजय बांगर भी विश्व कप में कमेंटरी करेंगे।

ये भी पढ़ें-

INDvsAUS ODI SERIES 2023
INDvsAUS ODI SERIES 2023

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा, आज पहला ODI , ये रही पूरी जानकारी

ICC CWC 2023 में भाग लेने वाली 10 टीमों की फाइनल सूची –

भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफ़ग़ानिस्तान, श्रीलंका और नीदरलैंड।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज