HENLEY PASSPORT INDEX 2024 में भारत 80वें स्थान पर, ये देश पहले स्थान पर

0
12
HENLEY PASSPORT INDEX 2024
HENLEY PASSPORT INDEX 2024

DEVBHOOMI NEWS DESK: साल 2024 की दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट्स की सूची यानि HENLEY PASSPORT INDEX 2024 जारी हो चुकी है। इस सूची में इस बार पहले नंबर पर एक-दो नहीं बल्कि छह देश हैं। इसका मतलब ये है कि इन छह देशों के पासपोर्ट सबसे ताकतवर हैं। इन देशों के पासपोर्ट पर दुनिया के 227 देशों में से 194 में बिना वीजा के ट्रैवल किया जा सकता है। इन देशों में फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन, जापान और सिंगापुर शामिल हैं।

HENLEY PASSPORT INDEX 2024
HENLEY PASSPORT INDEX 2024

HENLEY PASSPORT INDEX 2024

HENLEY PASSPORT INDEX 2024 में दूसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया के साथ फिनलैंड और स्वीडन हैं, जिनके पासपोर्ट 193 देशों में बिना वीजा जाने की सुविधा देते हैं। तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड और नीदरलैंड हैं, जिनके पासपोर्ट पर 192 देशों में वीजा-फ्री एंट्री ली जा सकती हैं। इस लिस्ट में भारत 80वें स्थान पर है। भारतीय पासपोर्ट के जरिए दुनिया में 62 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं। इनमें थाईलैंड, इंडोनेशिया, मॉरिशस, श्रीलंका और मालदीव शामिल हैं। भारत के पड़ोसी देशों की बात करें तो चीन को 62वें स्थान पर रखा गया है जिसके पासपोर्ट पर 85 देशों में वीजा-फ्री एंट्री की जा सकती है।

ये भी पढिए-

LATEST CHAMOLI NEWS
LATEST CHAMOLI NEWS

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को पद से हटाया गया, ये है वजह

दक्षिण एशियाई पासपोर्ट बेहद कमजोर

HENLEY PASSPORT INDEX 2024 में सबसे निचले पांच पायदान पर अफगानिस्तान (28 देशों में वीजा फ्री एंट्री), सीरिया (29 जगह वीजा फ्री), इराक (31 जगह वीजा फ्री), पाकिस्तान (34 जगह वीजा फ्री) और यमन (35 जगह वीजा फ्री) हैं।

क्या होता है हेनले पासपोर्ट इंडेक्स

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स दुनिया के सभी देशों के पासपोर्टों की आधिकारिक रैंकिंग है, जो उन देशों की संख्या के अनुसार दिया जाता है, जहां उनके नागरिक बिना वीजा के जा सकते हैं। ये सूचकांक इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) के विशेष डेटा पर आधारित होता है। ये हेनले एंड पार्टनर्स की शोध टीम द्वारा जारी किया जाता है।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज