HomeLatest Newsहेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट आज होंगे बंद, इस...

हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट आज होंगे बंद, इस बार रिकॉर्ड श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

HEMKUND SAHIB: सिखों के पवित्र तीर्थस्थल गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट आज, 10 अक्टूबर 2025 को शीतकाल के लिए विधिवत बंद कर दिए जाएंगे। हर साल की तरह इस बार भी कपाट बंद करने की यह परंपरा हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ निभाई जा रही है। कपाट बंद करने का मुख्य समारोह आज दोपहर आयोजित होगा। हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के कपाट दोपहर 1 बजे, जबकि लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट 12:31 बजे बंद किए जाएंगे। इससे पहले दोपहर 12 बजे अंतिम अरदास होगी।

HEMKUND SAHIB
HEMKUND SAHIB

इस अवसर पर पांच प्यारों की अगुवाई में विशेष प्रार्थना और शबद कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधन ने पूरे धाम को फूलों और रोशनी से सजाया है। पंजाब और अन्य राज्यों से आई बैंड टीमों ने सेवा में भाग लिया है। चमोली जिला प्रशासन ने यात्रा मार्गों पर सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत किया है ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। कपाट बंद होने के अवसर पर आज करीब 2,500 से अधिक श्रद्धालु धाम पहुंचे हैं। घांघरिया आधार शिविर से लेकर धाम तक भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।

HEMKUND SAHIB
HEMKUND SAHIB

HEMKUND SAHIB में इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

इस साल की हेमकुंड यात्रा ने श्रद्धालुओं की संख्या का नया रिकॉर्ड बनाया है। 25 मई 2025 को कपाट खुलने से लेकर 9 अक्टूबर तक 2.71 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। इनमें से 2 लाख 71 हजार 367 यात्रियों ने आधिकारिक रूप से दर्शन किए। पिछले साल 2024 में यह संख्या 1.84 लाख, और 2023 में 1.83 लाख थी। दुर्गम रास्तों और ऊंचाई पर स्थित होने के बावजूद इस बार मौसम अनुकूल रहने से श्रद्धालुओं की संख्या में खासा इज़ाफ़ा हुआ। हालांकि, हाल ही में हुई तीन फीट तक की बर्फबारी से कुछ दिनों के लिए यात्रा प्रभावित रही।

ये भी पढ़िए-

UTTARAKHAND DEVELOPMENT PROJECTS
UTTARAKHAND DEVELOPMENT PROJECTS

विकास परियोजनाओं के लिए धामी सरकार ने केंद्र के सामने रखी ₹17,877 करोड़ की मांग

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular