HomeCrimeHARIDWAR MURDER CASE का खुलासा, बेटी का कथित एकतरफा प्रेमी निकला हत्यारा

HARIDWAR MURDER CASE का खुलासा, बेटी का कथित एकतरफा प्रेमी निकला हत्यारा

HARIDWAR MURDER CASE: हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र से एकतरफा प्यार, जुनून और शादी की जिद से जुड़ी एक खौफनाक घटना का खुलासा हुआ है। इस बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाले मामले में प्रेमी ने प्रेमिका के पति की जान ले ली।

बताया जा रहा है कि आरोपी को ये लगने लगा था कि युवती के पिता ही उसकी शादी के रास्ते की सबसे बड़ी रुकावट हैं और उन्हें रास्ते से हटाकर ही वो अपनी मंजिल तक पहुंच सकता है। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को डिजिटल साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज की मदद से सुलझाते हुए मुख्य आरोपी और उसके साथी को हथौड़ा और बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

कथा समारोह में हुई मुलाकात और प्रेम का जुनून

इस पूरी घटना की शुरुआत साल 2024 से जुड़ी हुई है। सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करने वाला पंकज कुमार एक परिचित के घर आयोजित कथा समारोह में शामिल होने गया था। वहीं उसकी मुलाकात राजवीर सिंह की बेटी से हुई। युवती पहले से विवाहित थी और उसकी शादी साल 2019 में हो चुकी थी, लेकिन पंकज उसके प्रति एकतरफा प्रेम की भावना रखने लगा।

धीरे-धीरे ये आकर्षण जुनून में बदल गया। युवती का दिल जीतने और उसके करीब पहुंचने के लिए पंकज ने उसके परिवार से नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दीं। वह राजवीर सिंह के घर के छोटे-बड़े कामों में हाथ बंटाने लगा। कभी घरेलू कामों में मदद करता, तो कभी पारिवारिक आयोजनों में शामिल होता।

HARIDWAR MURDER CASE
HARIDWAR MURDER CASE

HARIDWAR MURDER CASE में शादी से इनकार बना हत्या की वजह

साल 2026 की शुरुआत में पंकज ने अपने इरादों को खुलकर सामने रखना शुरू किया। उसने राजवीर सिंह के सामने प्रस्ताव रखा कि वह अपनी बेटी का तलाक कराकर उसकी शादी उससे करा दें। ये प्रस्ताव सुनकर राजवीर सिंह हैरान रह गए। उन्होंने इस बात को पूरी तरह अनुचित बताते हुए पंकज के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया और उसे कड़ी फटकार लगाई।

पिता के इस सख्त रुख के बाद पंकज के मन में गुस्सा और बदले की भावना घर कर गई। उसे लगने लगा कि राजवीर सिंह ही उसकी राह का सबसे बड़ा कांटा हैं और जब तक वे जिंदा हैं, युवती उससे शादी के लिए कभी तैयार नहीं होगी।

इसी सोच ने उसे एक खतरनाक साजिश की ओर धकेल दिया। उसने अपने साथी छोटेलाल (36 वर्ष) को भी इस योजना में शामिल कर लिया, जो उसके साथ सिडकुल क्षेत्र की एक दूसरी कंपनी में काम करता था।

शराब पिलाकर हथौड़े से किया वार

26 अप्रैल की शाम पंकज और छोटेलाल ने अपनी योजना को अंजाम दिया। दोनों ने राजवीर सिंह को शराब पीने के बहाने बोंगला बाईपास के पास स्थित पॉपलर के खेत में बुलाया। वहां तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान पंकज ने एक बार फिर अपनी शादी की बात छेड़ी और राजवीर सिंह से अपनी बेटी की शादी कराने की मांग दोहराई।

इस पर राजवीर सिंह गुस्सा हो गए और वहां से उठकर जाने लगे। जैसे ही वे वहां से जाने के लिए मुड़े, पंकज ने पहले से छिपाकर रखे हथौड़े से उनके सिर पर पीछे से दो जोरदार वार कर दिए। हमला इतना गंभीर था कि राजवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों आरोपी उनका मोबाइल फोन और पर्स लेकर मौके से फरार हो गए, ताकि पुलिस को तुरंत कोई सुराग न मिल सके।

सीसीटीवी और ऑनलाइन पेमेंट से मिले सुराग

अगली सुबह जब खेत में राजवीर सिंह का शव मिला, तो इलाके में HARIDWAR MURDER CASE में  की सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी जांच पर विशेष ध्यान दिया।

HARIDWAR MURDER CASE की जांच के दौरान शराब के ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में पंकज साफ तौर पर हाथ में हथौड़ा ले जाते हुए दिखाई दिया। ये पुलिस के लिए एक बड़ा सुराग साबित हुआ। इसके अलावा एक और महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया कि वारदात वाले दिन शराब की खरीदारी के लिए राजवीर सिंह के मोबाइल फोन से ही ऑनलाइन पेमेंट की गई थी।

मोबाइल लोकेशन, डिजिटल एविडेंस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कलियर रोड स्थित लकी हॉस्पिटल के पास से मुख्य आरोपी पंकज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और HARIDWAR MURDER CASE की पूरी साजिश का खुलासा किया।

HARIDWAR MURDER CASE
HARIDWAR MURDER CASE

READ MORE:

HARIDWAR MURDER CASE में पुलिस की कार्रवाई

HARIDWAR MURDER CASE मामले में पंकज की निशानदेही पर पुलिस ने उसके साथी छोटेलाल को भी नहर पटरी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के कब्जे से राजवीर सिंह का लूटा गया मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और अन्य जरूरी साक्ष्य बरामद किए गए हैं।

मृतक के बेटे प्रियांशु की शिकायत के आधार पर बहादराबाद थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि ये HARIDWAR MURDER CASE पूरी तरह से जुनून, एकतरफा प्रेम और व्यक्तिगत रंजिश से जुड़ा हुआ है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।

HARIDWAR VAISAKHI SNAN 2026 देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular