Happy Birthday Ratan Tata: देश के स्टील मैन ने अपने जीवन के 84 साल किए पूरे

0
49103

दिल्ली ब्यूरो। स्टील मैन के नाम से मशहूर रतन टाटा का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 28 दिसंबर 1937 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। रतन टाटा हमेशा से ही युवाओं और कारोबारियों के लिए एक प्रेरणास्रोत रहे हैं। रतन टाटा भारत के सम्मानित पद्म पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं। 2008 में इनको पद्म विभूषण और साल 2000 में पद्म भूषण अवॉर्ड मिला था। इन्हें भारत में ही नहीं बल्की पूरे विश्व में बेहद सम्मान के नजरिए से देखा जाता हैं। वह कभी भी किसी बयान को लेकर विवादों में नहीं रहे हैं। बता दें की 75 वर्ष की उम्र में रतन टाटा ने टाटा समूह से रिटायरमेंट ले लिया था। टाटा समूह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में इनका सबसे बड़ा योगदान रहा है। आंकड़ों के अनुसार, उनके नेतृत्व में टाटा समूह के राजस्व में 40 गुना से अधिक और लाभ में 50 गुना से अधिक की वृद्धि हुई।

आज रतन टाटा अपने जीवन के 84 साल पूरे कर चुके हैं। हमेशा राष्ट्रहित की बात सोचने वाले और लोगों के विकास और हित की बात करने वाले रतन टाटा को देवभूमी न्यूज़ की ओर से उनके जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here