GIORGIA MELONI:सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर में टेस्ला के मालिक एलन मस्क और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को एक कार्यक्रम में साथ देखा गया, जिसके बाद दोनों के बीच रोमांटिक संबंध होने की अटकलें तेज हो गईं। यह तस्वीर ब्लैक-टाई अवार्ड समारोह की है, जहां मस्क और मेलोनी एक-दूसरे के साथ घुले-मिले नजर आए। इस तस्वीर के कारण सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की अफवाहें फैलने लगीं।

GIORGIA MELONI: एलन मस्क ने जॉर्जिया मेलोनी को अटलांटिक काउंसिल ग्लोबल सिटीजन अवार्ड से सम्मानित किया
इस कार्यक्रम के दौरान एलन मस्क ने जॉर्जिया मेलोनी को अटलांटिक काउंसिल ग्लोबल सिटीजन अवार्ड से सम्मानित किया। अवार्ड देते समय मस्क ने मेलोनी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके लिए यह गर्व की बात है कि वे एक ऐसी महिला को सम्मानित कर रहे हैं जो न केवल बाहरी रूप से सुंदर है, बल्कि अंदर से भी और ज्यादा खूबसूरत है। इसके बाद, मेलोनी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर मस्क को उनकी तारीफों के लिए धन्यवाद दिया।

फर्जी आईपीएस का पर्दाफाश, दो लाख में बन गया युवक पुलिस अफसर
मस्क ने खुद कर दिया खुलासा
हालांकि, जब सोशल मीडिया पर इन दोनों की डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगीं, तो खुद एलन मस्क ने इसका जवाब देने का फैसला किया। एक टेस्ला फैन क्लब ने मस्क और मेलोनी की तस्वीर साझा करते हुए पूछा कि क्या लोग सोचते हैं कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस पर मस्क ने साफ-साफ जवाब दिया कि वे डेटिंग नहीं कर रहे हैं।
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

