गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 18 लोग थे सवार

0
159
GANGOTRI HIGHWAY SONGAD ACCIDENT
GANGOTRI HIGHWAY SONGAD ACCIDENT

DEVBHOOMI NEWS DESK: गंगोत्री धाम की यात्रा पर आए गुजरात के श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ी से टकरा गया। (GANGOTRI HIGHWAY SONGAD ACCIDENT) बता दें कि इस वाहन में 18 लोग सवार थे। वाहन में अहमदाबाद से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का ग्रुप सवार था। गंगोत्री धाम की ओर जाते हुए सोनगाड़ के पास ब्रेक फेल होने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

GANGOTRI HIGHWAY SONGAD ACCIDENT
GANGOTRI HIGHWAY SONGAD ACCIDENT

GANGOTRI HIGHWAY SONGAD ACCIDENT: 8 लोगों को हल्की चोटें आई

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के जवानों ने घायलों को 108 की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाडी पहुंचाया गया। इनमें से आठ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। वाहन में सवार यात्रियों में विशाल परादिया (16), वैष्णवी परादिया (20), ध्रूति परादिया (13), विशाल कुमार व्यास (39), नेहा बेन व्यास (37), नमय कुमार व्यास (10), उषा बेन रावल (62), गीता बेन व्यास (59), अनिल बेन आचार्य (52), मनोज कुमार आचार्य (57), अनिल व्यास (64), दक्ष व्यास (55), मीता जोशी (59), दीपक कुमार जोशी (58), अवनी जोशी (54), वशिष्टा जोशी (23), कमलेश देव (64), अरुणा बेन देव (61) थे।

ये भी पढिए-

GANGOTRI-YAMUNOTRI DHAM RECORD
GANGOTRI-YAMUNOTRI DHAM RECORD

गंगोत्री-यमुनोत्री में यात्रा के सभी रिकॉर्ड टूटे, इतने श्रद्धालु पहुंचे

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज