ग्रामीणों के समर्थन में उतरे ये पूर्व विधायक, सरकार पर लगाये गंभीर आरोप

0
145

उत्तरकाशी।(संवाददाता- विनीत कंसवाल): जैसे-जैसे 2022 के चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे सभी पार्टियां गंगोत्री विधानसभा हर्षिल, थराली सहित गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे बर्फीले क्षेत्रों में पहुंच कर सभी वोटरों को लुभाने का कार्य कर रहे हैं।

पूर्व विधायक विजय पाल सिंह सजवाण ने आज उपला टकनौर के झाला, पुराली, जसपुर व सुक्खी गांव में भ्रमण व बैठक कर विधानसभा चुनाव 2022 के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ पूर्व विधायक सजवाण का स्वागत कर आने वाले चुनाव मे पूर्ण समर्थन के साथ उनकी जीत का जयघोष किया। इन दिनों हर्षिल क्षेत्र की इस सुरम्य घाटी में बर्फबारी के बाद प्रकृति ने मनोरम दृश्यों की छटा बिखेरी है। भारी ठंड ओर बर्फ से लदगद पहाड़ियों के बीच हुई बैठक में लोगों का उत्साह निश्चित ही 2022 विधानसभा चुनाव में नई इबारत लिखने को तैयार है।

इस दौरान उन्होंने सुक्खी झाला के मध्य भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित टनल का विरोध कर स्थानीय ग्रामीणों की मांगों का समर्थन करते हुए भारत सरकार से इस मार्ग पर पुनर्विचार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग यहां चारधाम पर्यटन गतिविधियों को जोड़ने वाला प्रमुख जरिया है, लिहाजा यहां टनल बनने से लोगों पर बेरोजगारी की मार पड़नी निश्चित है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त भी किया कि 2022 में सत्ता परिवर्तन होते ही वे इस जनहित के अहम मुद्दे को विधानसभा में उठाकर लोगों के हकों को यथावत रखने का काम करेंगे।

इस मौके पर ग्रामीणों ने पूर्व सरकार में विधायक रहते सजवाण द्वारा उपला टकनौर क्षेत्र में किये गए विकास कार्यों को मील का पत्थर बताया। झाला में कोल्ड स्टोरेज की स्थापना से लेकर जसपुर-पुराली, पायरा-झाला, हर्षिल-मुखवा सड़क मार्ग, पछ्यारी में रोपवे, उद्यान बगीचों में पाइपलाइन, सिंचाई गुल, हॉज से लेकर अनेक विकास योजनाओं का स्मरण कर आगामी विधानसभा चुनाव में भरपूर समर्थन के साथ उनकी जीत का आह्वान किया।

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews