Filmfare Awards 2022: Best Actor Award जीतने के बाद Katrina ने Vicky को किया सरेआम Kiss

0
223

Filmfare Awards 2022: Red Carpet पर कपल के तौर पर पहली बार आए नजर

विकी कौशल और कटरीना कैफ ने पहली बार  Filmfare Awards 2022 के Red Carpet पर कपल के तौर पर आए। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर क्रिटिक च्वॉइस का खिताब विकी कौशल ने अपने नाम किया। विक्की कौशल ने अपनी पत्नी  कटरीना कैफ का सॉन्ग तेनू काला चश्मा जचदा ए…भी गाया। जैसे ही विकी कौशल को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला ,उसके बाद कटरीना ने सब के आगे उन्हें किस किया।

Filmfare Awards 2022

Filmfare Awards 2022: विकी को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला

इस दौरान इवेंट में विकी कौशल ने ब्लैक सूट पहना था। जबकि कटरीना ने शीर लुक साड़ी पहनी थी। दोनों का लुक काफी आकर्षित नजर आ रहा था। आपको बता दें कि  फिल्मफेयर अवार्ड 2022 में विकी कौशल को क्रिटिक च्वॉइस अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है।

Filmfare Awards 2022

कपल काफी खुश नजर आया

सरदार उधम सिंह में उनकी शानदार परफॉर्मेंस को देखते हुए उन्हें इस अवॉर्ड से नवाजा गया। अवॉर्ड ट्रॉफी मिलने के बाद जैसे ही विकी अपनी सीट पर लौटे, वैसे ही कटरीना ने उनके गालों पर किस किया और उन्हें बधाई भी दी। (Filmfare Awards 2022) इस दौरान यह कपल काफी खुश नजर आ रहा था।

Filmfare Awards 2022

‘आई लव यू, तुम मेरी जिंदगी में बहुत सारी खुशियाँ लेकर आयी हो ‘

जब विकी कौशल ने अवॉर्ड को रिसीव किया उस दौरान उन्होंने छोटी सी स्पीच दी उन्होंने कहा  कि यह मेरा पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड है। इसलिए यह मेरे लिए काफी खास है। सरदार उधम सिंह हम सभी लोगों के लिए बेहद ही खास फिल्म थी। (Filmfare Awards 2022)  इस फिल्म के लिए शूजीत दा को शुक्रिया। उन्होंने कहा इस फिल्म में जो मैंने अभिनय किया, वो  इरफान खान के लिए ट्रिब्यूट है। मैं उन्हें हमेशा याद करता हूँ ’ इसके बाद विकी ने स्टेज पर खड़े रहते ही कैटरीना कैफ से कहा, ‘आई लव यू, तुम मेरी जिंदगी में बहुत सारी खुशियाँ लेकर आयी हो ।

Filmfare Awards 2022

Filmfare Awards 2022: अर्जुन कपूर ने कटरीना और विकी की चुटकी ली

इसके बाद विकी और कटरीना मंच के पास बैठ गए, जिसके बाद रणवीर सिंह बोले, ओह गॉड बहुत ही सुंदर कपल, भगवान इनका भला करे, भगवान इनका भला करे। उसके बाद अर्जुन कपूर के द्वारा कहा गया, ‘आई चिकनी चमेली विकी कौशल के साथ’। आपको बता दें कि रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर इन अवॉर्ड्स को होस्ट कर रहे थे, उसी दौरान मंच पर खड़े होकर दोनों ने कटरीना और विकी की चुटकी ली।

यह भी पढ़े: फिल्म Laal Singh Chaddha ने विदेश में मचाई धूम, जानें फिल्म ने कितने कमाए

https://devbhoominews.com/film-laal-singh-chaddha/