चुनाव के बाद घर लौट रहे कार्मिकों की कार गहरी खाई में गिरी, एक की मौत

0
215

पौड़ी (कुलदीप बिष्ट): पौड़ी में चुनाव ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने घर को लौट रहे चुनाव कार्मिको की निजी कार पौड़ी के देवप्रयाग मोटर मार्ग पर खोलाचौरी के समीप खाई में गिरने से एक चुनाव कार्मिक की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग इस हादसे में घायल हो गये हैं। बताया जा रहा है कि इन कार्मिकों ने ईवीएम मशीन और चुनाव संबधी दस्तावेजों को जमा करने के बाद एक प्राईवेट कार के जरिये अपने जनपद में लौट रहे थे।

इस दौरान रास्ते में कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक चुनाव कार्मिक रणवीर की मौत हो गई। रणवीर देहरादून जिले के निवासी हैं। उनकी चुनाव ड्यूटी यमकेश्वर में लगी थी। चुनाव संपन्न करवाने के बाद ईवीएम मशीन जमा कर रणवीर 3 अन्य कार्मिको के साथ अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया।

YOU MAY ALSO LIKE

जिलाधिकारी घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। डीएम ने बताया कि इस दुःखद हादसे में एक कार्मिक की मौत हो गई है जबकि तीन घायलो का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। सभी कार्मिको के परिजनों को हादसे में बारे में अवगत करावा दिया गया है। डीएम ने इस दौरान घायलों का हाल-चाल भी पूछा।