एक और दु:खद हादसा : पैर फिसलने से नदी के तेज बहाव में बही महिला, घर में मचा कोहराम

0
278

पिथौरागढ़, ब्यूरो। उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद नदी नाले उफान पर हैं। बरसाती नाले हों या छोटी नदियां इन्हें पार करते व्यक्त लोग लगातार अपनी जान गवां रहे हैं। लगातार नदियों में लोगों के डूबने के दुखद समाचार लगातार सामने आ रहे हैं। पिथौरागढ़ के नाचनी में भी एक ऐसी ही दुखद घटना सामने आई है। यहाँ एक बुजुर्ग महिला का पैर फिसलने से वह नदी के तेज बहाव में बह गई। उसका शव गांव से काफी दूर दूसरे गांव के पास मिला। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर शव को नदी से बाहर निकाला लिया है। आज शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वहीं महिला की दर्दनाक मौत से परिजन शोक में हैं। महिला के घर में परिजनों और रिश्तेदारों में कोहराम मचा हुआ है।

mahila bahi

एक और दु:खद हादसा : पैर फिसलने से नदी के तेज बहाव में बही महिला, घर में मचा कोहराम

शनिवार की देर शाम कुन्दन राम, निवासी भैंसखाल, थाना नाचनी ने पुलिस को सूचना दी गई कि उनकी माता कौश्ल्या घर से कहीं जा रही थी। इस दौरान की पैर फिसला और वह नदी में जा गिरी। नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण वह बह गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुरन्त राहत-बचाव कार्य के लिए घटनास्थल की ओर रवाना हुए खोजबीन करते हुए आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई तो एक व्यक्ति धनी राम ने बताया कि एक महिला का शव खेचुवां गांव को जाने वाले रास्ते के नीचे नदी में अटका हुआ है।

पुलिस टीम उक्त महिला के पुत्र कुन्दन राम और अन्य ग्रामीणों के साथ ट्रॉली के माध्यम से नदी पार करके मौके पर पहुँचे तो देखा कि शव नदी में अटका हुआ था। शव को रेसक्यू कर नदी से बाहर निकाला गया। रात्रि का समय होने के कारण पुलिस टीम ने महिला के शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तेजम में रख दिया। आज सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।