Dr. APJ Abdul Kalam के वो शब्द जो बदल सकते हैं आपकी जिंदगी |Inspirational Quotes|

0
745

पूरे देश में मिसाइल मैन के नाम से विख्यात डॉ एपीजे अब्दुल कलाम (Dr. APJ Abdul Kalam) आज ही के दिन इस दुनिया को अलविदा कहकर, हम सभी को छोड़कर हमेशा हमेशा के लिए चले गए थे। भारत के 11वें राष्ट्रपति एक लेखक थे, एक वैज्ञानिक थे और इसके साथ ही एक सरल स्वभाव के महान व्यक्ति थे। देश के 11वें राष्ट्रपति के तौर पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम (Dr. APJ Abdul Kalam) ने 2002 से 2007 तक इस पद में रहते हुए देश को अपनी सेवाएं दीं। इससे पहले डॉ एपीजे अब्दुल कलाम (Dr. APJ Abdul Kalam) एक एयरोस्पेस वैज्ञानिक थे और इस दौरान उन्होंने देश की रक्षा में एक अहम भूमिका निभाई थी। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम (Dr. APJ Abdul Kalam) ने DRDO और ISRO दोनों के साथ ही काम किया और इनके इस काम ने ही इन्हें मिसाइल मैन की उपाधि दिलाई।

भारत को शक्तिशाली देश बनाने के लिए डॉ एपीजे अब्दुल कलाम (Dr. APJ Abdul Kalam) ने सबसे महत्वपूर्ण परमाणु परीक्षणों में से एक पोखरण-2 में अपना अहम योगदान दिया था। वहीं रक्षा क्षेत्र में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम (Dr. APJ Abdul Kalam) ने भारतीय बैलिस्टिक मिसाइल और प्रक्षेपण वाहन टेक्नोलॉजी का भी विकास किया।

APJ Abdul kalam

15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम में जन्मे डॉ एपीजे अब्दुल कलाम (Dr. APJ Abdul Kalam) का निधन 83 साल की उम्र में हुआ था जब वह आई आई एम शिलांग (IIM Shilong) में एक लेक्चर देने गए थे। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह 27 जुलाई 2015 को इस दुनिया को छोड़कर हमेशा हमेशा के लिए चले गए। आज डॉ एपीजे अब्दुल कलाम (Dr. APJ Abdul Kalam) की 7वीं पुण्यतिथि है और आज के दिन उन्हें याद करते हुए उनके द्वारा लिखे गए उनके कुछ विचार कोट्स के जरिए आपके सामने पेश करते हैं।

Dr. APJ Abdul Kalam द्वारा लिखे गए 12 इंस्पिरेशनल कोट्स (Inspirational Quotes)

अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो, तो सबसे पहले सूरज की तरह जलो।

जब आपकी आशाएं, सपने और लक्ष्य धराशायी हो जाते हैं, तो मलबे के बीच खोज करें, आपको खंडहर में छिपा एक सुनहरा अवसर मिल सकता है।

हमें जीवन में कभी किसी से हार नहीं माननी चाहिए और समस्या को हमें हराने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

पहली बार जीत मिलने पर हमें आराम नहीं करना चाहिए। अगर दूसरी बार हार गए तो लोग बोलेंगे कि हमें मिली पहली जीत केवल एक तुक्का थी।

ख़्वाब वह नहीं होते जो हम सोते हुए देखते हैं, बल्कि ख़्वाब वह होते हैं जो हमें सोने ही न दें।

इंतजार करने वाले को उतना ही मिलता हैं, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।

जीवन एक कठिन खेल हैं। आप एक व्यक्ति होने के अपने जन्मसिद्ध अधिकार को बनाये रखकर इसे जीत सकते हैं।

जो लोग आधे अधूरे मन से कोई काम करते है उन्हें आधी अधूरी, खोकली सफलता मिलती है जो चारों और कड़वाहट भर देती है।

इस दुनिया में किसी को हराना बहुत ही आसान है, लेकिन किसी को जीतना उतना ही मुश्किल है।

जानें कि आप कहां जा रहे हैं। दुनिया में सबसे बड़ी बात यह जानना नहीं है कि हम कहां खड़े हैं, बल्की ये जानना है कि हम किस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

इस बात को जान लेना चाहिए कि जब तक भारत दुनिया के सामने खड़ा नहीं होता, कोई हमारी इज्जत नहीं करेगा। इस दुनिया में, डर की कोई जगह नहीं है। केवल ताकत ही ताकत का सम्मान करती हैं।

हर इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये ज़रूरी हैं।