Dhanashree Verma ने अपने इंस्टाग्राम से हटाया ‘चहल’ सरनेम, Yuzvendra ने इंस्टास्टोरी पर किया ये पोस्ट

0
265
Dhanashree, Dhanashree Verma, Yuzvendra chahal
Dhanashree & Yuzvendra

Dhanashree Verma

Dhanashree Verma ने अपने सरनेम से हटाया ‘चहल’

इस वक्त टीम इंडिया के स्टार स्पिनर Yuzvendra Chahal और उनकी पत्नी कोरियोग्राफर Dhanashree Verma के फैंस गहरी सोच में पड़े हुए हैं, वे जानना चाहते है कि इन दोनों के बीच में सब सही चल रहा है या नहीं। दरअसल धनश्री के द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से चहल सरनेम हटा दिया गया है। पहले इंस्टाग्राम अकाउंट पर Dhanashree Verma Chahal नाम था जिसे हटाकर बाद में धनश्री वर्मा कर दिया गया। उन दोनों के फैंस के लिए यह चौंकाने वाली खबर है।

Yuzvendra

चहल ने किया ‘New Life Loading’ पोस्ट शेयर

वहीं Yuzvendra Chahal के द्वारा भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की गई। जिसे उन्होंने बाद में डिलीट कर दिया युजवेंद्र चहल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि, ‘New Life Loading’ इस पोस्ट को Yuzvendra Chahal ने कुछ समय बाद डिलीट कर दिया, जैसे ही इस बात की जानकारी चहल और धनश्री वर्मा के फैन्स को मिली। तभी से वो अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है।

दोनों के इंस्टाग्राम अकाउंट देखकर फैंस काफी अचंभित हो गए हैं, वह जानना चाहते है कि दोनों के बीच आखिर हुआ क्या हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि Yuzvendra Chahal और Dhanashree Verma ही कर सकते हैं, कि आखिर मामला क्या है। जो धनश्री वर्मा ने अपने सरनेम से चहल नाम हटा दिया और क्यों Yuzvendra Chahal ने अपने इंस्टाग्राम पर अजीब सी स्टोरी पोस्ट की।

Dhanashree Yuzvendra

दिसंबर 2020 में हुई थी Dhanashree Verma और Yuzvendra Chahal की शादी

chahal

आपको बता दें की Dhanashree Verma और Yuzvendra Chahal ने पहले कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया, उसके बाद दिसंबर 2020 में दोनों ने शादी कर ली थी।धनश्री वर्मा और Yuzvendra Chahal दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आते हैं। धनश्री वर्मा एक मशहूर यूट्यूबर और कोरियोग्राफर हैं। वही युजवेंद्र चहल ने इस वक्त  क्रिकेट से ब्रेक ले रखा है। वही इस वक्त टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे पर है,  युजवेंद्र चहल इस दौरे का हिस्सा नहीं है। Yuzvendra Chahal की वापसी टीम इंडिया में एशिया कप 2022 में होने जा रही है।

ये भी पढ़ें…

https://devbhoominews.com/india-vs-zimbabwe-live-update/