ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, फिल्म Devara part 1 ने पहले दिन लगभग ₹90 करोड़ की कमाई की और ₹77 करोड़ नेट कलेक्शन किया। यह इस साल किसी भी भारतीय फिल्म के लिए दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है, इस से पहले सिर्फ Kalki 2898 AD ने ₹95 करोड़ की नेट कमाई की थी। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित फिल्म Stree 2 ने 15 अगस्त को रिलीज के साथ ही पहले दिन ₹54.35 करोड़ की कमाई कर 2024 की पहली फिल्म बन गई थी.

Devara part 1 की सबसे ज्यादा कमाई
Devara part 1 की सबसे ज्यादा कमाई तेलुगु मार्केट से हुई, जैसा कि एडवांस बुकिंग में भी देखा गया था। फिल्म ने केवल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से ₹68.6 करोड़ नेट कमाए, जबकि हिंदी मार्केट ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। हिंदी में Devara ने ₹7 करोड़ की ओपनिंग की और उम्मीद है कि यह आंकड़ा बढ़ेगा, क्योंकि उत्तर भारत के दर्शक भी इस एक्शन-ड्रामा को मौका दे रहे हैं।
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹120-125 करोड़ का अनुमान

शुरुआती अनुमान के अनुसार, Devara part 1 का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹120-125 करोड़ के बीच हो सकता है। हालांकि, फिल्म की ग्लोबल ओपनिंग डे की कमाई अभी सामने नहीं आई है।
फिलहाल, यह जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर के करियर की सबसे बड़ी सोलो ओपनर बनकर उभरी है, जिसमें जाह्नवी फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हैं। यह इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर भी है, और आने वाले वीकेंड में और भी शानदार कमाई की उम्मीद है।
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

