HomeLatest Newsपरीक्षाओं से बचने के लिए दे डाली स्कूल को बम से उड़ाने...

परीक्षाओं से बचने के लिए दे डाली स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, 12वीं का छात्र गिरफ्तार

DELHI SCHOOLS BOMB THREAT: दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले मामले में पुलिस ने 12वीं कक्षा के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। यह छात्र कई बार स्कूलों को धमकी भरे ईमेल भेज चुका था और हाल ही में उसने दिल्ली के कई स्कूलों में बम लगाने की झूठी धमकी दी थी। आरोपी छात्र ने स्वीकार किया कि वह परीक्षा से बचने के लिए यह सब कर रहा था। छात्र ने 6 बार मेल भेजे थे, जिनमें से एक बार उसने 23 स्कूलों को एक साथ मेल भेजा था। मेल में कहा गया था कि स्कूल के कैंपस में बम लगाए गए हैं और अगर ये बम फट गए तो बड़ा नुकसान हो सकता है।

DELHI SCHOOLS BOMB THREAT
DELHI SCHOOLS BOMB THREAT

DELHI SCHOOLS BOMB THREAT: परीक्षा से बचने के लिए यह कदम उठा रहा था

इन मेल्स के बाद पुलिस ने कई बार स्कूलों में चेकिंग की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह छात्र अपने स्कूल में परीक्षा से बचने के लिए यह कदम उठा रहा था। दिल्ली में इस तरह की धमकियों का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। पिछले साल मई से लेकर दिसंबर तक करीब 50 बार स्कूलों, अस्पतालों और एयरपोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकियां दी गई थीं। इस महीने भी स्कूलों को बम की धमकी मिल चुकी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी से पूछताछ की और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़िए-

BOMB THREAT DELHI

दिल्ली के 40 स्कूलों में बम होने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular