HomeLatest Newsवीकेंड पर DEHRADUN-मसूरी आने का प्लान है? तो शहर में एंट्री से...

वीकेंड पर DEHRADUN-मसूरी आने का प्लान है? तो शहर में एंट्री से पहले जान लें TRAFFIC PLAN-

DEHRADUN TRAFFIC PLAN: वीकेंड पर मसूरी, ऋषिकेश और चकराता की ओर बढ़ने वाली पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए देहरादून पुलिस ने कमर कस ली है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जाम और यातायात की परेशानी से राहत देने के लिए पुलिस ने डीटेल्ड ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है।

खासतौर पर दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रुड़की, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट तय किए गए हैं, ताकि ट्रैफिक सुचारु रूप से चलता रहे।

देहरादून से मसूरी

  • DEHRADUN TRAFFIC PLAN के पहले हिस्से के तहत डाटकाली से आरटीओ चेकपोस्ट, ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा, आईएसबीटी, शिमला बाईपास, सेंट ज्यूड चौक, कमला पैलेस, बल्लीवाला फ्लाईओवर, बल्लूपुर, कैंट तिराहा, सप्लाई डिपो, जोहड़ी तिराहा, पुरकुल गांव तिराहा होते हुए कुठालगेट से मसूरी पहुंचा जा सकेगा।
  • दूसरे प्लान में ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा से लक्ष्मी धर्मकांटा तिराहा, सेंट ज्यूड चौक, कमला पैलेस, बल्लूपुर चौक, कैंट चौक, सर्किट हाउस तिराहा, बीजापुर गांव, किमाड़ी और हाथीपांव होते हुए मसूरी जाने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा प्रेमनगर से बल्लूपुर चौक, कौलागढ़, कैंट तिराहा, सप्लाई डिपो, किमाड़ी, लम्बीधार, हाथीपांव और जीरो बैंड के रास्ते भी मसूरी पहुंचा जा सकेगा।
  • वहीं हरबर्टपुर से विकासनगर, आरा मशीन बाड़वाला, जुड्डो, यमुना पुल और कैंपटी फॉल के रास्ते मसूरी पहुंचा जा सकेगा।

मसूरी से वापसी

  • DEHRADUN TRAFFIC PLAN के तहत हिमाचल की ओर जाने वाले वाहन कुठालगेट से पुराना राजपुर रोड, सांई मंदिर डाइवर्जन, जोहड़ी गांव कट, सीएसडी तिराहा, कैंट तिराहा और बल्लूपुर होते हुए आगे बढ़ेंगे।
  • वहीं आशारोड़ी की ओर जाने वाले वाहन कुठालगेट से पुराना राजपुर रोड, सांई मंदिर डाइवर्जन, दिलाराम, यूकेलिप्टस रोड, ईसी रोड, फब्बारा चौक, रिस्पना पुल और आईएसबीटी होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
DEHRADUN TRAFFIC PLAN
DEHRADUN TRAFFIC PLAN

मसूरी में पार्किंग

  • 90 प्रतिशत पार्किंग भरने पर प्लान B लागू होगा, जिसमें वाहनों को किंग क्रेग पार्किंग में रोका जाएगा और पर्यटकों को लोकल टैक्सी से आगे भेजा जाएगा। यदि किंग क्रेग पार्किंग भी भर जाती है तो प्लान C के तहत गज्जी बैंड से हाथीपांव रोड होते हुए जीरो पॉइंट की ओर डायवर्जन किया जाएगा।
  • पिक्चर पैलेस, लंढौर रोड, कैंपटी टैक्सी स्टैंड, टाउन हॉल के नीचे, किंग क्रेग, कंपनी गार्डन रोड, मेसानिक लॉज बस अड्डा, विकास होटल पार्किंग कुलड़ी और गज्जी बैंड में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

देहरादून से चकराता

DEHRADUN TRAFFIC PLAN के तहत डाटकाली से आरटीओ चेकपोस्ट, ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा, GMS रोड, सेंट ज्यूड चौक, नया गांव, सिंघनीवाला, न्यू देहरादून पोंटा फ्लाईओवर और लांघा रोड होते हुए चकराता पहुंचा जा सकेगा।

ऋषिकेश और हरिद्वार से मसूरी

  • ऋषिकेश से एयरपोर्ट तिराहा, एसडीआरएफ तिराहा, थानो रोड, महाराणा प्रताप तिराहा, पुलिया नंबर 6, लाडपुर तिराहा, सहस्त्रधारा क्रासिंग, आईटी पार्क, किरशाली चौक और सांई मंदिर तिराहा डाइवर्जन होते हुए कोठालगेट से मसूरी पहुंचा जा सकेगा।
  • डोईवाला से आने वाले वाहन मोहकमपुर फ्लाईओवर, कैलाश अस्पताल यू-टर्न, जोगीवाला, पुलिया नंबर 6, लाडपुर तिराहा, सहस्त्रधारा क्रासिंग, आईटी पार्क और किरशाली चौक से होकर आगे बढ़ेंगे। यदि दबाव अधिक हुआ तो मियांवाला और नत्थूवाला के रास्ते भी यही मार्ग अपनाया जाएगा।

देहरादून से ऋषिकेश

DEHRADUN TRAFFIC PLAN के तहत कुठालगेट से पुराना राजपुर रोड, सांई मंदिर, किरशाली चौक, कालागांव, मालदेवता, थानो रोड और भानियावाला तिराहा होते हुए ऋषिकेश पहुंचने का मार्ग तय किया गया है।

ऋषिकेश के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

ऋषिकेश के लिए भी तीन स्तर का ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।

  • सामान्य स्थिति में हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग से आने वाले वाहनों को सप्तऋषि, रायवाला, नेपाली फार्म, श्यामपुर चौकी, नटराज चौक, ढालवाला चौकी, भद्रकाली, बाईपास रोड, तपोवन तिराहा, तपोवन चौकी और ब्रह्मपुरी होते हुए शिवपुरी भेजा जाएगा।
  • यदि ट्रैफिक दबाव बढ़ता है तो लालतप्पड़, भानियावाला और रानीपोखरी के रास्ते वैकल्पिक मार्ग अपनाया जाएगा।
  • अत्यधिक दबाव की स्थिति में गुजराडा कट, नरेंद्र नगर और प्लास्डा चौकी के रास्ते वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। वीकेंड खत्म होने के बाद पर्वतीय क्षेत्रों से हरिद्वार लौटने वाले वाहन शिवपुरी, नीलकंठ, गरुड़चट्टी, पशुलोक बैराज और चीला मार्ग से हरिद्वार जाएंगे।
DEHRADUN TRAFFIC PLAN
DEHRADUN TRAFFIC PLAN

ऋषिकेश में पार्किंग

वहीं ऋषिकेश में ट्रांजिट कैंप, भरत इंटर कॉलेज, आईडीपीएल पोस्ट ऑफिस के पास, काली कमली आश्रम और निर्मल धर्मशाला में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

CITY OF DEHRADUN TRAFFIC PLAN

देहरादून शहर के भीतर भी कई स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।

  • पैसिफिक मॉल पर दबाव होने पर मसूरी डायवर्जन से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक को इन्द्रभाबा मार्ग, कैनाल रोड और ग्रेट वैल्यू तिराहा की ओर भेजा जाएगा।
  • सेन्ट्रियो मॉल पर दबाव होने पर एनेक्सी तिराहा से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक को सीएसडी तिराहा और बिन्दाल मार्ग से निकाला जाएगा।
  • सहस्त्रधारा और गुच्चुपानी क्षेत्र में भी भीड़ बढ़ने पर बैरियर लगाकर वैकल्पिक रूट लागू किए जाएंगे।

देहरादून शहर में पार्किंग

DEHRADUN TRAFFIC PLAN के तहत शहर में रेंजर्स ग्राउंड, परेड ग्राउंड, पुराना रोडवेज बस अड्डा, काबुल हाउस, कनक चौक मल्टीलेवल पार्किंग, एमडीडीए पार्किंग, राजीव गांधी कॉम्पलेक्स और जनपथ कॉम्पलेक्स में वाहन पार्क किए जा सकेंगे।

यात्रियों से अपील

यातायात पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि-

  • नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा न करें, क्योंकि ऐसे वाहनों को ट्रैफिक क्रेन से टो किया जाएगा।
  • एंबुलेंस, पुलिस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को किसी भी स्थिति में नहीं रोका जाएगा।
  • साथ ही पेट्रोल, दूध और गैस जैसी जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
  • पुलिस ने लोगों से धैर्य बनाए रखने, अनावश्यक हॉर्न न बजाने और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular