DEHRADUN NAINITAL DEVELOPMENT: केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के देहरादून और नैनीताल में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए ₹164.67 करोड़ की स्वीकृति दी है। यह राशि “स्कीम फॉर स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल एक्सपेंडिचर” योजना के तहत दी गई है, जिससे दोनों शहरों में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के तहत रामजीवाला (मियांवाला) में तालाब और पार्क निर्माण के लिए ₹828.27 लाख तथा डिफेंस कॉलोनी में गौरा देवी पार्क निर्माण के लिए ₹672.57 लाख स्वीकृत किए गए हैं।

DEHRADUN NAINITAL DEVELOPMENT: देहरादून में होंगे ये कार्य
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस आर्थिक सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताते हुए कहा कि यह राशि राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इस स्वीकृति के तहत देहरादून में कई बड़ी परियोजनाएं शुरू की जाएंगी, जिनमें तहसील चौक पर मल्टीलेवल कार पार्किंग और ऑफिस स्पेस बिल्डिंग के लिए ₹13,441.85 लाख, ऋषिकेश में मल्टीलेवल कार पार्किंग के लिए ₹12,560.70 लाख, कारगी चौक के पास आढ़त बाजार के निर्माण के लिए ₹12,150.38 लाख, रायपुर के मालदेवता रोड पर जलस्रोत सौंदर्यीकरण के लिए ₹404.85 लाख और गढ़ी कैंट में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए ₹1,215.36 लाख की राशि शामिल है।

नैनीताल को मिले ये काम
नैनीताल में भी विकास कार्यों को मजबूती देने के लिए केंद्र सरकार ने जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को महत्वपूर्ण राशि स्वीकृत की है। शेर का डांडा में ड्रेनेज और सड़क निर्माण के लिए ₹1,241.59 लाख और नैनीताल शहर में सड़क व ड्रेनेज कार्यों के लिए ₹621.10 लाख स्वीकृत किए गए हैं। इन योजनाओं के पूरा होने से पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। केंद्र सरकार की इस वित्तीय सहायता से दोनों शहरों में अधूरी पड़ी कई योजनाओं को गति मिलेगी और बुनियादी ढांचे का विस्तार होगा।(DEHRADUN NAINITAL DEVELOPMENT)

उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

