DEHRADUN MOHABBEWALA ACCIDENT: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रवेश करते ही मोहब्बेवाला इलाका लगता है, लेकिन यहां लगातार हो रहे सड़क हादसों के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। आज 18 अप्रैल की सुबह भी यहां हादसा हुआ है। आशारोड़ी से देहरादून की ओर आ रहे ट्रक को उस समय टक्कर लगी जब एक कार चालक यूटर्न लेते हुए गलत दिशा में चला गया।
भिड़ंत के बाद ट्रक सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराया और अगला हिस्सा बुरी तरह दब जाने से ट्रक चालक जुनैद, निवासी बागपत, केबिन में फंस गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सकुशल बाहर निकाला गया। ट्रक चालक और कार चालक दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

DEHRADUN MOHABBEWALA ACCIDENT: 16 अप्रैल को छह वाहन आए चपेट में
16 अप्रैल की शाम भी करीब साढ़े छह से सात बजे के बीच मोहब्बेवाला में एक और भीषण हादसा हुआ। आशारोड़ी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे मालवाहक ट्रक ने ढलान पर नियंत्रण खो दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने ब्रेक फेल होने की भी आशंका जताई। ट्रक ने पहले सड़क किनारे खड़े पेंट से भरे एक ट्रक को टक्कर मारी, फिर एक ऑटो रिक्शा को रौंदते हुए दो स्कूटी और अन्य वाहनों को चपेट में ले लिया। कुल छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
करीब 100 मीटर आगे जाकर ट्रक ने MDDA के स्वागत बोर्ड को तोड़ा और अंततः एक पेड़ से टकराकर पलट गया। ट्रक चालक नसीम और हेल्पर शाकिब गंभीर रूप से घायल हुए, उन्हें 108 एंबुलेंस से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पहुंचाया गया। ऑटो में सवार दो लोगों को हल्की चोटें आईं। पेंट, डीजल और मलबा बिखरने से आसपास की दुकानें और खड़ी गाड़ियां भी प्रभावित हुईं।
DEHRADUN MOHABBEWALA ACCIDENT का काला इतिहास
DEHRADUN MOHABBEWALA ACCIDENT की जड़ें काफी गहरी हैं। अब तक की घटनाओं पर नजर डालें तो-
- 11 अगस्त 2023 को यूटर्न ले रहे ट्रक को पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी थी।
- 22 जून 2025 को सीमेंट ट्रक ने हरियाणा के पर्यटकों की कार को टक्कर मारी जिसमें चार लोगों की जान चली गई।
- 9 सितंबर 2025 को ट्रक ने फोर्ड कार शोरूम की दीवार तोड़ी और कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
- 15 अक्टूबर 2025 को अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे मकान को टक्कर मारी और आक्रोशित स्थानीय लोगों ने ट्रक को आग लगाने की कोशिश की।
- 14 नवंबर 2024 को एक कंटेनर ने कई वाहनों को रौंदा जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई।
- 5 दिसंबर 2025 को सीमेंट से लदा ट्रक छह वाहनों से टकराता हुआ दुकान में घुस गया और डीजल टंकी फटने से आग का खतरा पैदा हो गया।
- 18 फरवरी 2026 को अनियंत्रित ट्रक कार पर पलटा और दोनों में आग लग गई।
- 27 मार्च 2026 को ईंटों से लदे ट्रक ने खड़े ट्रक को टक्कर मारी और आग लग गई।
- 9 मार्च 2026 को संगमरमर से लदा ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया और घंटों जाम रहा।

READ MORE:
- UDHAM SINGH NAGAR NEWS: सिंचाई विभाग की जमीन पर बना अवैध अतिक्रमण गिराया गया
- UTTARAKHAND IAS PCS TRANSFER: राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई को मिली नई जिम्मेदारियां
- West Bengal Elections 2026 -First round of polls -23%Face criminal cases, 21 % crorepatis
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का हिस्सा है मार्ग
पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला यह इलाका अब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का हिस्सा है। आरटीओ, एसडीएम और एसपी सिटी की समिति पहले ही इसे आधिकारिक रूप से ‘ब्लैक स्पॉट’ घोषित कर चुकी है, लेकिन हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले करीब तीन वर्षों में यहां दस बड़े DEHRADUN MOHABBEWALA ACCIDENT हो चुके हैं।
स्थानीय लोगों और विशेषज्ञों के अनुसार करीब दो वर्ष पहले डाटकाली टनल खुलने और दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे के एक हिस्से के विकसित होने के बाद से स्थिति और बिगड़ गई है। पहले दिल्ली से आने वाले भारी वाहन धीमी गति से आते थे, लेकिन अब एक्सप्रेसवे के प्रभाव से वे तेज रफ्तार में ढलान पर उतरते हैं जिससे ब्रेक फेल होने, टायर फटने या नियंत्रण खोने की घटनाएं (DEHRADUN MOHABBEWALA ACCIDENT) लगातार बढ़ रही हैं।

प्रशासन के फूले हाथ-पांव
एसएसपी प्रेमेंद्र डोभाल ने कहा कि आशारोड़ी से मोहब्बेवाला के बीच पहले से ही इस बिंदु को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया जा चुका है और लगातार सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इसे दुरुस्त किया जाएगा और तब तक रेडियम लाइट और अन्य उपायों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देश दिए जा रहे हैं। कोतवाली पटेल नगर प्रभारी विनोद गुसाई ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Disclaimer: यह खबर उपलब्ध पुलिस रिपोर्ट्स, सोशल मीडिया वीडियो और विभिन्न समाचार माध्यमों पर आधारित है। हादसों के आंकड़ें या विवरण बदल सकतें हैं।
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

