DEHRADUN FRAUD ARREST: राजधानी देहरादून में पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को कांग्रेस नेता RAHUL GANDHI का निजी सचिव (PA) बताकर राजनीतिक नियुक्तियों और टिकट दिलाने के नाम पर लोगों को निशाना बना रहा था।
पुलिस ने अंतरराज्यीय ठग गिरोह के सरगना कनिष्क उर्फ गौरव कुमार को जाखन क्षेत्र से दबोचा है। आरोपी गूगल और सोशल मीडिया के जरिए नेताओं की पूरी प्रोफाइल खंगालकर ठगी का जाल बिछाता था।
DEHRADUN FRAUD ARREST: महिला नेता से 25 लाख की ठगी
पुलिस के अनुसार, भावना पांडे नाम की एक महिला जनप्रतिनिधि ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कनिष्क सिंह नाम के व्यक्ति ने खुद को पीए बताते हुए संपर्क किया। उसने उत्तराखंड में सर्वे कराने और पार्टी में अहम पद दिलाने का झांसा देकर 25 लाख रुपये की मांग की। 13 अप्रैल को आरोपी ने अपने एक सहयोगी को महिला के घर भेजकर रकम मंगवाई, लेकिन पैसे मिलते ही उसने संपर्क तोड़ दिया।
तकनीक का इस्तेमाल कर बनाता था भरोसा
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गौरव कुमार, जो पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है, बेहद चालाक तरीके से काम करता था। उसने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया के जरिए नेताओं और उनके करीबियों की जानकारी जुटाई।
इतना ही नहीं, उसने कनिष्क सिंह नाम के एक पूर्व पीए की पहचान का इस्तेमाल करते हुए TRUECALLER पर उसी नाम से प्रोफाइल बना ली, ताकि लोग उसे असली समझें और भरोसा कर लें।

कई राज्यों में फैला DEHRADUN FRAUD ARREST का नेटवर्क
राजपुर थाना प्रभारी पी.डी. भट्ट के अनुसार, आरोपी एक संगठित गिरोह का सरगना है और उसने अलग-अलग राज्यों में कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है:
- 2017 (राजस्थान): जयपुर में दो नेताओं को विधायक का टिकट दिलाने के नाम पर करीब 1.90 करोड़ और 12 लाख रुपये की ठगी।
- 2025 (बिहार): पटना में एक नेता से पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 3 लाख रुपये ऐंठे।
- उत्तराखंड: यहां भी कई नेताओं से संपर्क में था और एक मॉल में पैसे लेने पहुंचा था, जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
तीन साथी फरार, तलाश जारी
DEHRADUN FRAUD ARREST की जांच में आरोपी के तीन और साथियों छज्जू, रजत मदन और मनिंदर सिंह कालू के नाम सामने आए हैं, जो पंजाब के बताए जा रहे हैं। यह गिरोह तकनीकी माध्यमों से जानकारी जुटाकर लोगों को झांसा देता था और बड़ी रकम वसूलता था। दून पुलिस अब इन फरार आरोपियों की तलाश में पंजाब समेत अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
DEHRADUN FRAUD ARREST जैसे मामले साइबर फ्रॉड है
भारत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साइबर फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं। इन पर ठग अब पहले से ज्यादा संगठित और तकनीकी तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं- फर्जी प्रोफाइल, लिंक, जॉब ऑफर, निवेश स्कीम और भावनात्मक जाल के जरिए।
सोशल मीडिया पर होने वाले साइबर फ्रॉड के प्रकार
- फेक जॉब / वर्क-फ्रॉम-होम स्कैम: बिना इंटरव्यू के हाई सैलरी जॉब का ऑफर दिया जाता है। शुरू में छोटे टास्क देकर भरोसा बनाया जाता है, फिर रजिस्ट्रेशन फीस, ट्रेनिंग चार्ज या सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर पैसे मांगे जाते हैं और बाद में ठग गायब हो जाते हैं।
- मनी म्यूल स्कैम: आपके बैंक खाते में पैसे आने और आगे ट्रांसफर करने के बदले कमीशन देने का लालच दिया जाता है। ये पैसे आमतौर पर ठगी से जुड़े होते हैं, और इसमें शामिल व्यक्ति भी कानूनी जोखिम में आ जाता है।
- इन्वेस्टमेंट / क्रिप्टो / पॉन्जी स्कैम: “पैसे डबल” या “गारंटीड रिटर्न” जैसे झांसे देकर फर्जी ऐप या वेबसाइट पर निवेश करवाया जाता है। शुरुआत में नकली प्रॉफिट दिखाया जाता है, फिर बड़ी रकम लेकर ठग फरार हो जाते हैं।
- रोमांस स्कैम / इम्पर्सोनेशन: फर्जी प्रोफाइल बनाकर दोस्ती या प्यार का नाटक किया जाता है। बाद में इमरजेंसी, गिफ्ट या ट्रांजेक्शन के नाम पर पैसे मांगे जाते हैं। कई बार ठग खुद को सेलेब्रिटी या अधिकारी बताकर भरोसा जीतते हैं।
- फिशिंग और फेक लिंक: फर्जी लिंक या QR कोड भेजकर बैंक डिटेल्स, OTP या पासवर्ड हासिल किए जाते हैं। एक बार जानकारी मिलते ही खाते से पैसे साफ हो सकते हैं।
- AI डीपफेक / वॉइस स्कैम: नई तकनीक का इस्तेमाल कर ठग किसी परिचित या अधिकारी की आवाज/वीडियो की नकल करते हैं और तुरंत पैसे भेजने का दबाव बनाते हैं।

DEHRADUN FRAUD ARREST जैसे मामलों से कैसे बचें
- किसी अजनबी के भेजे लिंक, फाइल या QR कोड पर क्लिक न करें।
- OTP, पासवर्ड, CVV किसी के साथ साझा न करें।
- किसी भी ऑफर के लिए पैसे देने से पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से जांच करें।
- सोशल मीडिया अकाउंट्स को लॉक रखें और अनजान लोगों की पहुंच सीमित करें।
- 2FA (TWO-FACTOR AUTHENTICATION) चालू करें।
- फोन और ऐप्स को नियमित अपडेट करें, अनजान ऐप डाउनलोड करने से बचें।
- संदेह होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें
- NATIONAL CYBER CRIME REPORTING PORTAL पर शिकायत दर्ज करें
- सभी चैट, ट्रांजेक्शन और स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें
डिस्क्लेमर: ऊपर दी गई DEHRADUN FRAUD ARREST से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया, गूगल और विभिन्न वेबसाइट्स/न्यूज़ मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है।
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

