HomeCrimeDehradun : स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, महिला समेत...

Dehradun : स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, महिला समेत 4 गिरफ्तार

Dehradun : पुलिस ने स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। इस दौरान एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, और पांच पीड़ित महिलाओं को मौके से मुक्त कराया गया। साथ ही कुछ स्पा सेंटरों को चेतावनी भी दी गई है।

Dehradun ssp

एसएसपी अजय सिंह Dehradun ने बताया कि पुलिस ने रविवार को शहर के 70 स्पा सेंटरों पर छापा मारा। स्पा सेंटरों के दस्तावेज, सीसीटीवी कैमरे, ग्राहकों की जानकारी और कर्मचारियों के सत्यापन की जांच की गई। इस दौरान पुलिस एक्ट के तहत 29 चालान किए गए और 10 हजार रुपये से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया।

Dehradun : पांच पीड़िताएं मुक्त

Dehradun के पटेलनगर मंडी क्षेत्र के पास एक स्पा सेंटर पर छापे के दौरान तीन पुरुष और तीन महिलाएं आपत्तिजनक हालत में पाए गए। स्पा की संचालिका समेत चार लोगों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। साथ ही पांच पीड़िताओं को वहां से छुड़ाया गया। गिरफ्तार लोगों में शोभा रानी, विजय कुमार गुरुंग, मोहम्मद शादाब और मोहम्मद अमजद शामिल हैं। सभी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

 

Mumbai on high alert

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

RELATED ARTICLES

Most Popular