DEHRADUN COBRA GANG: देहरादून में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत राजपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क से जुड़े कोबरा गैंग के दो विदेशी नागरिकों समेत तीन सक्रिय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से कुल 20.92 ग्राम कोकीन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी दिल्ली से कोकीन लेकर आए थे और देहरादून में होने वाली हाई-प्रोफाइल पार्टियों में इसकी सप्लाई करने की तैयारी में थे।
DEHRADUN COBRA GANG: 9.15 ग्राम कोकीन बरामद
पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि कोबरा गैंग से जुड़े कुछ ड्रग पैडलर राजपुर इलाके में बड़ी मात्रा में कोकीन पहुंचाने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने राजपुर और मसूरी रोड क्षेत्र में कई जगहों पर चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान जोहड़ी रोड के पास एक स्कूटी पर सवार दो विदेशी नागरिकों को रोककर तलाशी ली गई। उनके पास से 9.15 ग्राम कोकीन बरामद हुई।
इसके अलावा मसूरी रोड स्थित सीआईएसएफ तिराहे के पास एक संदिग्ध कार की तलाशी लेने पर उसमें से 11.77 ग्राम कोकीन बरामद (DEHRADUN COBRA GANG) की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय माइकल इक्का मेकसन, 24 वर्षीय लेविकिरी वानिकी और 37 वर्षीय जावेद आलम के रूप में हुई है। माइकल और लेविकिरी सूडान के निवासी हैं, जबकि जावेद आलम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार दोनों विदेशी नागरिक कोबरा गैंग के सक्रिय सदस्य हैं और अक्सर सूडान तथा भारत के बीच आवाजाही करते रहते थे। वहीं जावेद आलम स्थानीय स्तर पर गैंग के लिए काम करता था और देहरादून में मादक पदार्थों की सप्लाई का जिम्मा संभालता था। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पूरे नेटवर्क की कड़ियां और अन्य आरोपियों की तलाश
पूछताछ में दोनों सूडानी नागरिकों ने बताया कि वे दिल्ली से फ्रांजी नाम के एक व्यक्ति से कोकीन की खेप लेकर आए थे। उनका इरादा देहरादून में सक्रिय अपने एजेंटों और अन्य पैडलरों के जरिए इसे पार्टियों तक पहुंचाने का था। वहीं जावेद आलम ने पुलिस को बताया कि उसने दिल्ली में जॉन नाम के व्यक्ति से यह कोकीन हासिल की थी और देहरादून में कोलिन्स नाम के व्यक्ति के साथ मिलकर इसकी सप्लाई (DEHRADUN COBRA GANG) करने की योजना बनाई थी।
नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
पुलिस अब इन नामों के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने और अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि दून पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी पुलिस कोबरा गैंग से जुड़े नौ विदेशी तस्करों समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार (DEHRADUN COBRA GANG) कर चुकी है।

उस कार्रवाई में करीब 200 ग्राम कोकीन बरामद हुई थी, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई थी। पुलिस का उद्देश्य इस पूरे ड्रग नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है। एसएसपी ने वर्ष 2026 के पहले पांच महीनों के आंकड़े भी साझा किए। उनके अनुसार जनवरी से मई के बीच पुलिस ने करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य के विभिन्न मादक पदार्थ (DEHRADUN COBRA GANG) बरामद किए हैं।
इस दौरान एक किलो से अधिक चरस, नौ किलो गांजा, 51 किलो से ज्यादा अफीम और बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां तथा कैप्सूल जब्त किए गए हैं। इसी अवधि में कुल 145 नशा तस्करों को गिरफ्तार (DEHRADUN COBRA GANG) कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि देहरादून को नशामुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Disclaimer: The above information is sourced from social media and various websites/news media reports. Accuracy is not guaranteed.
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

