Death Of Pregnant Cow After Rape : बलात्कार के बाद गर्भवती गाय की हुई मौत, इंसानियत हुई शर्मसार

0
486
Death Of Pregnant Cow After Rape

Death Of Pregnant Cow After Rape : आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार करके रख दिया है। एक व्यक्ति को इसलिए गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि आरोप है कि उसने गर्भवती गाय के साथ बलात्कार किया। (Death Of Pregnant Cow After Rape) व्यक्ति की उम्र 29 वर्ष बताई जा रही है। यह घटना दक्षिण 24 परगना जिले के नामखाना प्रखंड के उत्तरी चंदनपिडी इलाके की बताई जा रही है।  जो गाय का मालिक है उसके द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई। जिसके बाद आरोपी प्रद्युत भुइया नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Death Of Pregnant Cow After Rape

पशुशाला में घटना को दिया अंजाम

स्थानीय और पुलिस सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि आरती भुइया जो कि उत्तरी चंदनपिडी की रहने वाली है और उनके परिवार के द्वारा शिकायत की गई थी। (Death Of Pregnant Cow After Rape) कुछ दिन पहले उनका जो पड़ोसी प्रद्युत है वो उनके घर के पीछे घुस गया, उनके घर के पीछे ही पशुशाला है। जहां पर उसने इस घटना को अंजाम दिया।

Death Of Pregnant Cow After Rape

Death Of Pregnant Cow After Rape: अत्यधिक खून बहने से हुई मौत

प्रद्युत के द्वारा उनकी एक गाय के साथ ‘बर्बरतापूर्वक बलात्कार’ किया गया। शिकायतकर्ता के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है लगभग आधी रात को बलात्कार होने के बाद गाय का अत्यधिक खून बह गया, जिसके चलते गाय की मौत हो गई।

Death Of Pregnant Cow After Rape

आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

मामले को ध्यान में रखते हुए आरोपी प्रद्युत के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है, यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के तहत दर्ज किया गया है। (Death Of Pregnant Cow After Rape) मामले को आगे बढ़ाते हुए आरोपी प्रद्युत को  काकद्वीप अनुमंडल न्यायालय में पेश किया गया , अब उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

Death Of Pregnant Cow After Rape

वाहन और सब्जियां चुराने का भी आरोप

चंदनपिडी गांव के ही एक निवासी ने इस बात की जानकारी दी है जो आरोपी प्रद्युत है उसने खिलाफ अनगिनत आरोप है, उसने पहले भी खेतों से बकरियां, वाहन और सब्जियां चुराई है। उसके खिलाफ बहुत से आरोप साबित हो चुके हैं। अब इस वक्त आरोपी न्यायिक हिरासत में है।

यह भी पढ़े : Mass Murder In Dehradun: गंगा किनारे एक साथ जली पांच चिताएं, हर कोई था स्तब्ध

https://devbhoominews.com/mass-murder-in-dehradun-ek-sath-jali-panch-chita/