HomeLatest Newsसाइक्लोन 'दाना' 25 अक्टूबर को ओडिशा-प. बंगाल तट से टकराएगा, NDRF और...

साइक्लोन ‘दाना’ 25 अक्टूबर को ओडिशा-प. बंगाल तट से टकराएगा, NDRF और प्रशासन ने कसी कमर

DANA CYCLONE: अब तक क्या हुआ?

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना कम दाब का क्षेत्र अब ‘दाना’ नामक चक्रवाती तूफान में बदल गया है और यह पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। 23 अक्टूबर की सुबह यह ओडिशा के पारादीप से 560 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप से 630 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में था। 24 अक्टूबर की सुबह तक यह चक्रवात उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक भीषण चक्रवात में तब्दील हो सकता है और 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह के बीच यह पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार करेगा।

DANA CYCLONE
DANA CYCLONE

NDRF और प्रशासन ने कसी कमर

एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) के 150 जवानों को भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से ओडिशा भेजा गया है। ये जवान पंजाब के भटिंडा से भुवनेश्वर पहुंचे हैं। ओडिशा सरकार ने भी एहतियातन 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की योजना बनाई है। इसके अलावा, चक्रवात के प्रभाव को देखते हुए 198 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। सरकार ने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और 23 से 25 अक्टूबर तक स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

ये भी पढिए- ओडिशा और बंगाल में चक्रवात ‘दाना’ का हाई अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद

DANA CYCLONE
DANA CYCLONE

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular