भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस को दोहरे चरित्र से क्यों किया संबोधित?

0
161

देहरादून (संवाददाता- अरुण सैनी): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने आज प्रेस वार्ता करते हुए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के द्वारा कांग्रेस

YOU MAY ALSO LIKE

के घोषणा पत्र पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रियंका गांधी कहती हूं लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली टिकट में 40% की वकालत की भागीदारी करने वाली प्रियंका बताएं कि उन्होंने उत्तराखंड चुनाव में कितनी महिलाओं को भागीदारी दी है। वहीं दूसरी ओर गैस के दाम ₹500 रुपए करने पर कहा की भूपेश बघेल यह भी बताएं कि उनके राज्य छत्तीसगढ़ में आज सिलेंडर ₹1000 से ऊपर है तो उत्तराखंड में ₹500 सिलेंडर के दाम की वकालत किस बिहाफ पर कर रहे हैं।

मदन कौशिक ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि क्या कांग्रेस मुस्लिम यूनिवर्सिटी पर चुनाव लड़ेगी या फिर नमाज पढ़ने के लिए शुक्रवार की छुट्टी करके चुनाव लड़ेगी। आगे उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस का साफ तौर पर दौहरा चरित्र दर्शाता है।

कांग्रेस शासित राज्यों में महंगाई चरम सीमा पर है हमारे द्वारा पेट्रोल पर वैट कम किया गया परंतु कांग्रेस अपने राज्यों में वैट क्यों कम नहीं कर रही है। वहीं दूसरी ओर हमारे यहां मलिन बस्ती के लोगों को हमने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर की चाबी सौंप कर उनको मालिक बनाया। कांग्रेस बताएं कि 5 साल सरकार में रहने पर कितने लोगों को मकान दिए गए पता चलता है कि कांग्रेस का घोषणा पत्र मात्र ढकोसला है।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here