/ Mar 27, 2026
All rights reserved with Masterstroke Media Private Limited.
CM DHAMI PM MODI MEETING: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे सहयोग और मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य की विभिन्न उपलब्धियों और चल रही परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को टिहरी जनपद में स्थित शक्तिपीठ मां सुरकंडा देवी की रेप्लिका, बद्री गाय का घी, पांच प्रकार की राजमा और शहद भेंट किए।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड आगमन का निमंत्रण देते हुए विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का प्रस्ताव रखा। प्रस्तावित लोकार्पण में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और टिहरी पंप्ड स्टोरेज प्लांट शामिल हैं। वहीं शिलान्यास के लिए पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार और बनबसा लैंड पोर्ट परियोजना को प्रस्तावित किया गया है।(CM DHAMI PM MODI MEETING)
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुंभ-2027 के लिए 500 करोड़ रुपये की सहायता, नदी जोड़ो परियोजना के अंतर्गत National Water Development Agency द्वारा फिजिबिलिटी स्टडी, राजाजी नेशनल पार्क स्थित चौरासी कुटिया के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये की स्वीकृति तथा पिथौरागढ़ के नैनी-सैनी हवाई पट्टी के लिए MoU पर प्रधानमंत्री का विशेष धन्यवाद किया। इसके अलावा चारधाम यात्रा के लिए सुरक्षित हेली सेवाओं, ऋषिकेश में विद्युत लाइनों के भूमिगतकरण, चंपावत बाईपास, देहरादून रिंग रोड और देहरादून-मसूरी रोड जैसी आधारभूत परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए भी आभार व्यक्त किया गया।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली से मेरठ तक संचालित Regional Rapid Transit System यानी RRTS परियोजना का विस्तार मेरठ से हरिद्वार और ऋषिकेश तक किए जाने का अनुरोध किया। रेल कनेक्टिविटी के विस्तार पर जोर देते हुए उन्होंने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के अंतर्गत ऋषिकेश से व्यासी खंड के शीघ्र लोकार्पण का अनुरोध किया। इसके अलावा टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन में रोड-कम-रेल टनल निर्माण, बागेश्वर-कर्णप्रयाग नई रेल लाइन के सर्वे, हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन के डबलिंग तथा सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा गया।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में रक्षा उपकरण निर्माण इकाइयों की स्थापना के लिए नीति समर्थन और प्राथमिकता देने का अनुरोध किया। कोटद्वार, हरिद्वार और देहरादून में Defence Equipment Production Industrial Hub की स्थापना पर भी केंद्र से सहयोग मांगा गया। इसके साथ ही दिल्ली-हल्द्वानी एक्सप्रेसवे के निर्माण, रायवाला क्षेत्र में बीआई-डक ब्रिज के विकास और उत्तरकाशी जिले में चिन्यालीसौड़ एयरस्ट्रिप के विस्तार की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। मुख्यमंत्री ने टिहरी झील में सी-प्लेन सेवा शुरू करने का प्रस्ताव भी प्रधानमंत्री के समक्ष रखा।(CM DHAMI PM MODI MEETING)
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि उत्तराखंड को वैश्विक वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए चोपता, दुग्गलबिट्ठा, पटवाडांगर और शारदा कॉरिडोर क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। रामनगर, देहरादून, ऋषिकेश और त्रियुगीनारायण पहले से ही लोकप्रिय वेडिंग डेस्टिनेशन बन चुके हैं और इसके लिए राज्य में नीति भी तैयार की जा रही है।(CM DHAMI PM MODI MEETING)
मुख्यमंत्री ने बताया कि आदि कैलाश यात्रा में वर्ष 2022 में 1,761 श्रद्धालुओं की तुलना में वर्ष 2025 में 36,453 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। यहां के लिए हेली सेवा भी शुरू की गई है। राज्य में रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग और कयाकिंग सहित साहसिक पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

राज्य में Spiritual Economic Zone के रूप में बेल केदार, अंजनीसैंण-टिहरी और लोहाघाट-श्यामलाताल क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है। स्थानीय रोजगार सृजन के लिए हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने “एक जिला-एक मेला”, क्लस्टर विद्यालय योजना, भारत दर्शन और उत्तराखंड दर्शन कार्यक्रम जैसी पहलों की जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी।
(CM DHAMI PM MODI MEETING)
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज
All Rights Reserved with Masterstroke Media Private Limited.