HomeLatest Newsसीएम धामी का पौड़ी दौरा, बजट से पहले जनता से किया सीधा...

सीएम धामी का पौड़ी दौरा, बजट से पहले जनता से किया सीधा संवाद

CM DHAMI PAURI VISIT: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी गढ़वाल पहुँचे। यहाँ के प्रसिद्ध रांसी मैदान में आयोजित ‘बजट पूर्व संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समाज के विभिन्न वर्गों और प्रबुद्धजनों के साथ सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सीएम धामी के अनुसार इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी बजट को समावेशी और व्यावहारिक बनाना है।

CM DHAMI PAURI VISIT
CM DHAMI PAURI VISIT

हितधारकों से सुझाव और जनहितकारी बजट का संकल्प

संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों, उद्योग प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, किसानों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री धामी ने सभी प्रतिभागियों की समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य एक ऐसा बजट तैयार करना है जो प्रदेश की जमीनी आवश्यकताओं और क्षेत्रीय विशेषताओं पर आधारित हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि’ सरकार की कार्यशैली का मूल मंत्र है और इन्हीं सिद्धांतों के आधार पर बजट तैयार किया जा रहा है।

CM DHAMI PAURI VISIT
CM DHAMI PAURI VISIT

CM DHAMI PAURI VISIT: कांग्रेस का विरोध और पुलिस की कार्रवाई

एक ओर जहाँ संवाद कार्यक्रम चल रहा था, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के दौरे का कड़ा विरोध किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘सीएम गो बैक’ के नारे लगाए और प्रदेश सरकार पर जन मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिले में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी बुनियादी समस्याओं पर सरकार के पास कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं है। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाई और प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़िए-

AI SUMMIT PROTEST
AI SUMMIT PROTEST

AI समिट के दौरान शर्टलेस होकर यूथ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरु

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular