दुबई रोड शो में रीयल एस्टेट, सेवा क्षेत्र व फार्मा क्षेत्र के निवेशकों के साथ करार हुए हैं। इनमें लूलू ग्रुप के साथ 1000 करोड़, हायपर मार्केट के साथ 750 करोड़, एसीटी फैसिलिटिज के साथ 1500 करोड़ एवं रिजेंट ग्लोबल के साथ 300 करोड़ के करार किए गए।

CM DHAMI IN DUBAI
CM DHAMI IN DUBAI

इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आबूधाबी में बुधवार को इंस्टीट्यूट आफ चार्टड एकाउंटेंट्स आफ इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि देश दुनिया में उत्तराखंड की पहचान देवभूमि के रूप में है। सरकार ने सांस्कृतिक, प्राकृतिक एवं आध्यात्मिक सुंदरता को बचाए रखते हुए प्रदेश के विकास का मार्ग चुना है। (CM DHAMI IN DUBAI)इसके लिए सरलीकरण, समाधान, निस्तारीकरण और संतुष्टि को अपना मूलमंत्र माना है।

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव आनंद बद्र्धन, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, विनय शंकर पांडेय के साथ ही महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा भी उपस्थित थे।

ये भी पढिए-

CM DHAMI IN DUBAI

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023:दुबई रोड शो में 5450 करोड़ के इनवेस्टमेंट एमओयू साइन

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज