HomeLatest News'एक्शन मोड' में CM DHAMI, सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक से पहले...

‘एक्शन मोड’ में CM DHAMI, सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक से पहले जमीनी स्तर पर की पड़ताल

CM DHAMI: सीएम हेल्पलाइन में दर्ज होने वाली शिकायतों की प्रगति धरातल पर परखने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज खुद ही मौके पर पहुंच गए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्य में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

देहरादून के जाखन निवासी विवेक मदान ने राजपुर रोड पर विद्युत लाइन अंडरग्राउंड किए जाने के कारण फुटपाथ को हुए नुकसान की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई थी। शिकायत में उल्लेख किया गया था कि जाखन में पहले सड़क किनारे फुटपाथ बनाया गया, बाद में यूपीसीएल ने इस फुटपाथ को खोदकर, अंडरग्राउंड लाइन बिछा डाली, लेकिन इस दौरान मिट्टी का भरान ठीक से नहीं किया गया।

CM DHAMI ने जमीनी स्तर पर की पड़ताल

इस कारण फुटपाथ की टाइल्स बैठ गई हैं। इससे फुटपाथ का पूरा लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। बताया जा रहा है कि आज CM DHAMI को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करनी थी, लेकिन सीएम ने समीक्षा बैठक से पहले शिकायत की जमीनी स्तर पर पड़ताल करने का निर्णय लिया और वह सीधे जाखन पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ता विवेक मदान को साथ लेकर अपने मोबाइल से ही अधिकारियों को वीडियो कॉल के जरिए फुटपाथ की स्थिति दिखाई।

CM DHAMI
CM DHAMI

CM DHAMI ने स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि अंडरग्राउंड होने के बावजूद कई जगह बिजली लाइन ऊपर दिखाई दे रही है, जिस कारण जन सामान्य को खतरा पैदा हो सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी प्लानिंग के साथ काम करें, वरना बार बार कार्य होने से एक ओर पब्लिक को परेशानी का सामना करता है, वहीं धन की भी बर्बादी होती है।

READ MORE:

CM DHAMI ने कहा कि वे प्रदेश भर के आगामी दौरों पर इसी तरह नियमित निरीक्षण करेंगे। उन्होंने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को निर्देश दिए कि प्रदेश में यदि कहीं और भी इस तरह की शिकायत आ रही है तो उन्हें दूर किया जाए, इसके लिए प्रदेश भर में अभियान चलाया जाए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्थानीय दुकानदारों और निवासियों से भी बातचीत की।

क्या है उत्तराखंड सीएम हेल्पलाइन

उत्तराखंड सीएम हेल्पलाइन (1905) राज्य सरकार की एक ऐसी पहल है जिसका मकसद आम जनता की समस्याओं और शिकायतों का सीधा और त्वरित समाधान करना है। इसे 23 फरवरी 2019 को शुरू किया गया था ताकि लोगों को अपनी छोटी-छोटी शिकायतों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। CM DHAMI अक्सर सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करतें हैं।

इस हेल्पलाइन पर संपर्क करने के तरीके

  • टोल-फ्री नंबर: आप सीधे 1905 डायल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह सेवा सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक (कुछ स्रोतों के अनुसार रात 12:00 बजे तक) उपलब्ध रहती है। इसके बाद ऑडियो रिकॉर्डिंग के जरिए शिकायत दर्ज करने की सुविधा भी है।
  • वेबसाइट: आप आधिकारिक पोर्टल cmhelpline.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
  • मोबाइल ऐप: ‘UK CM Helpline 1905’ ऐप के जरिए भी शिकायतें भेजी जा सकती हैं। यह हिंदी, अंग्रेजी के साथ-साथ स्थानीय भाषाओं (गढ़वाली, कुमाऊंनी) को भी सपोर्ट करता है।

कैसे काम करता है?

  • जब आप 1905 पर कॉल करते हैं, तो कॉल सेंटर का कर्मचारी आपकी शिकायत दर्ज कर उसे संबंधित विभाग के अधिकारी को भेज देता है।
  • शिकायत दर्ज होने पर आपको एक यूनिक आईडी (Unique ID) मिलती है, जिससे आप अपनी शिकायत का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
  • जब तक आप समाधान से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो जाते, तब तक विभाग की ओर से शिकायत को बंद (Force Close) नहीं किया जा सकता।
CM DHAMI
CM DHAMI

किन विषयों पर शिकायत की जा सकती है?

  • आप बिजली, पानी, सड़क, पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं या किसी भी सरकारी विभाग के काम में हो रही देरी या लापरवाही की शिकायत कर सकते हैं।

इन मामलों में शिकायत नहीं ली जाती:

  • कोर्ट में लंबित मामले।
  • सूचना का अधिकार (RTI) से संबंधित मामले।
  • दूसरे राज्यों या केंद्र सरकार से जुड़ी शिकायतें।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular