HomeLatest NewsCM DHAMI की श्रमिकों को बड़ी सौगात, 'श्रमिक सेवा एप' किया लॉन्च,...

CM DHAMI की श्रमिकों को बड़ी सौगात, ‘श्रमिक सेवा एप’ किया लॉन्च, लाभार्थियों के खातों में डाले ₹17 करोड़

CM DHAMI ने आज उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा डेवेलप किया हुआ श्रमिक सेवा मोबाइल एप का लोकार्पण करने के साथ ही 8005 श्रमिकों के खाते में ₹17 करोड़ से अधिक राशि का DBT के माध्यम से ट्रांसफर किया।

मुख्यमंत्री ने बोर्ड को अधिक से अधिक श्रमिकों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुदान वितरण में पारदर्शिता बरते जाने के क्रम में ऑफलाइन अनुदान वितरण बन्द कर ऑनलाइन निस्तारण एवं DBT के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खातों में धनराशि का हस्तांतरण किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के जरिए अब तक 11,828 लाभार्थियों को कुल ₹29.89 करोड़ की धनराशि वितरित की जा चुकी है।

CM DHAMI ने दिए श्रमिकों के कौशल प्रशिक्षण पर ध्यान देने के निर्देश

उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रमिकों एवं उनके आश्रितों के कौशल प्रशिक्षण पर ध्यान दिया जाए, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए स्थानीय श्रमिकों को पलम्बर, इलेक्ट्रिशियन, मिस्त्री, कारपेन्टर आदि क्षेत्रों में कौशल प्रदान किया जाए। इसी तरह योगा एवं वेलनेस में रोजगार की सम्भावना को देखते हुए आगामी सत्र में श्रमिकों के बच्चों को योग एवं वेलनेस में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाए।

CM DHAMI
CM DHAMI launcs shramik seva app

विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भी प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि बोर्ड, निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को कौशल प्रशिक्षण उपरान्त विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भी प्रयास करे। इसके लिए विदेश मंत्रालय में पंजीकृत एजेन्सी के माध्यम से कार्यवाही की जाए। साथ ही श्रमिकों को पीएम स्वनिधि योजना से जोड़ने और उनका समय- समय पर स्वास्थ्य परीक्षण पर भी ध्यान दिया जाए। इस हेतु श्रमिकों के कार्यस्थल पर ही चिकित्सीय परीक्षण की व्यवस्था की जाए, ताकि उनके रोजगार में व्यवधान उपलब्ध न हो।

श्रमायुक्त पीसी दुम्का ने बताया कि UKLCCMS Portal के माध्यम से अब तक 16,000 अधिष्ठानों का पंजीकरण हो चुका है, जिसके जरिए शुल्क के रूप में ₹80 लाख की धनराशि जमा हो चुकी है। साथ ही बोर्ड के पास अब तक कुल ₹324 करोड़ की धनराशि Cess के रूप में जमा हो चुकी है। जिसे श्रमिकों के कल्याण में उपयोग किया जा रहा है। इस मौके पर उपायुक्त विपिन कुमार सहित बोर्ड के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

READ MORE: 

श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा किए काम

इससे पहले बीती फरवरी के महीने की शुरुआत में भी CM DHAMI ने उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UKBOCW), श्रम विभाग द्वारा विकसित श्रमिक प्रशिक्षण प्रबंधन प्रणाली (Training Management System) का शुभारंभ किया था। पोर्टल पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके आश्रित परिवारजनों के कौशल विकास को पारदर्शी, प्रभावी एवं तकनीक-आधारित बनाने की दिशा में काम करता है। CM DHAMI ने इस दौरान साथ ही क्षेत्रीय जरूरतों के अनुरूप प्लम्बर, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन आदि व्यवसायों में प्रशिक्षण पर विशेष बल देने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए थे।

CM DHAMI
CM DHAMI launcs shramik seva app

27 दिसंबर 2025 को भी CM DHAMI ने कैंप कार्यालय में उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के 4224 लाभार्थी श्रमिकों के खातों में DBT के माध्यम से ₹12 करोड़ 89 लाख 85 हज़ार की धनराशि हस्तान्तरित करने के साथ ही 191 कॉमन सर्विस सेन्टर में श्रमिकों की सहायता के लिए विशेष व्यवस्था का भी शुभारंभ किया था।

Stay connected with Devbhoominews on Instagram, YouTube, Twitter (X), Facebook, LinkedIn, and Pinterest. Use the hashtag #DevBhoomiNews for a chance to be featured in our Stories!

For more updates on News, Business, Markets, Auto, Cars & Bikes, Technology, Education, Study & Exams, Sports (including Live Scores), Entertainment (Movies & TV), Lifestyle, Living, Astrology (Rashifal), Reviews, and Guides, keep visiting our blog. Also, don’t forget to read our previous article at सीएम धामी ने “विकसित कृषि संकल्प अभियान” का शुभारंभ किया, इतने गांवों तक पहुंचेगा लाभ  👉 Join our WhatsApp Community for daily updates and trending news.

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular