China-Taiwan गतिरोध, उकसाने से बाज नहीं आ रहा ड्रैगन

0
278
China-Taiwan
China-Taiwan

China-Taiwan टेंशन, ड्रैगन [चीन]अपनी बेवजह अति महत्वाकांक्षा में लिप्त होकर रोज नए नए पैंतरे चलता रहता है। ताजा घटनाक्रम में Taiwan के साथ गतिरोध बढ़ाता चला जा रहा है ड्रैगन। जब Taiwan ने China के राजनीतिक नियंत्रण के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है तब से ड्रैगन उसको युद्ध के लिये उकसाने से बाज नहीं आ रहा है। अभी हाल में ही चीनी जहाजों और विमानों की ओर से ताइवान के समुद्री और हवाई क्षेत्र में मिसाइल दागी गयी थीं और अब फिर से ड्रैगन ने ताइवान की सीमा में अपने 51 चीनी युद्धक विमान भेजे हैं।

China Taiwan

China-Taiwan: Taiwan का आरोप, China हद से बाहर

China-Taiwan के बीच एक विवाद खड़ा हो गया है जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताइवान ने एक बार फिर चीनी विमानों के उसकी सीमा में घुसपैठ का आरोप लगाया है। ताइवान के अधिकारियों ने दावा किया है कि 6 warships, 51 युद्धपोत और 25 चीनी लड़ाकू बमवर्षक ने एयर आइडेंटिफिकेशन जोन को तोड़ दिया है।

China-Taiwan: Taiwan भी तैयार कर रहा सैन्य अभ्यास

जहां एक तरफ चीनी घुसपैठ की खबरें आ रही हैं, वहीं ताइवान भी अब अपना सब्र खोता दिख रहा है। अब ताइवान ने भी अपना सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है. China-Taiwan के राजनीतिक नियंत्रण को स्वीकार करने के लिए बीजिंग के दबाव का खुल कर विरोध करता रहा है। अपने सैन्य अभ्यास के दौरान ताइवान ने अपने सबसे खतरनाक फाइटर जेट की तस्वीर जारी की जिसका नाम F-16V है, ताइवान ने ये काम चीन के जवाब में दिया है।

Taiwan

ताइवान ने की चीन की निंदा

China-Taiwan के सैन्य उकसावे की घोर निंदा की है। वहां के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सुन-ली-फेंग ने कहा कि हम ताइवान के समुद्री और हवाई क्षेत्रों के आसपास चीन के बराबर सैन्य उकसावे की कार्रवाई की निंदा करते हैं, जो हमारी शांति को प्रभावित कर रहा है। आगे कहा गया है कि हम भी पूरी मुस्तैदी से नजर बनाए हुए हैं और किसी भी हमले का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें…