चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से कांग्रेस की कस्ती डुबाने में जुटे राजपाल बिष्ट के समर्थक

0
139

पौड़ी (संवाददाता- कुलदीप बिष्ट): पौड़ी जिले की चौबट्टाखाल सीट पर कांग्रेस में बगावती सुर अब तेज़ हो गए हैं। यहां कांग्रेस दावेदार और इस विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी

YOU MAY ALSO LIKE

राजपाल बिष्ट को टिकट न मिलने पर कांग्रेस का एक खेमा अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोले बैठा है।

दरअसल इस बार कांग्रेस हाईकमान ने चौबट्टाखाल सीट से कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष केशर सिंह नेगी पर भरोसा जताया है जिसकी एक वजह यहां से पिछले दो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रहे राजपाल बिष्ट की करारी हार हुई है। इसके बाद भी राजपाल बिष्ट ने अपनी दावेदारी इस बार भी कांग्रेस से पेश की थी लेकिन पार्टी ने इस बार उन पर भरोसा जताने के बजाय कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष केशर सिंह नेगी पर भरोसा जताया गया। ऐसे में अब केशर नेगी को बाहरी प्रत्याशी बताकर उनका विरोध राजपाल के समर्थक कर रहे हैं जिस पर कई कांग्रेसी अपना इस्तीफा देने की धमकी भी दे रहे हैं।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here