देहरादून (अमित रतूड़ी): आज आप पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की अगली सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में 6 प्रत्याशियों पर पार्टी ने पूर्ण भरोसा जताते हुए इन प्रत्याशियों को चुनावी समर में उतारा है।आप प्रभारी दिनेश मोहनिया ने दोपहर में 6 प्रत्याशियों की सूची ट्वीट कर जानकारी दी। धर्मपुर से योगेन्द्र चैहान, लक्सर से डाॅ.युसुफ, यमकेश्वर से अविरल बिष्ट, लैंसडाउन से नरेन्द्र गिरी, रानीखेत से नंदन सिंह बिष्ट, बाजपुर (एससी) से सुनीता टम्टा बाजवा को प्रत्याशी बनाया है।
YOU MAY ALSO LIKE
उन्होंने कहा कि प्रदेश भर से लोगों का काफी समर्थन आप पार्टी को मिल रहा है और बदलाव के इस दौर में अबकी बार प्रदेश की जनता 14 फरवरी को दोनों ही दलों से अपनी अनदेखी का हिसाब जरूर लेगी। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को आप की सरकार बनेगी और जनता से किए सभी वादे हर हाल में पूरे किए जाएंगे। अब देखना होगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बनती है।
Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here