HomeLatest Newsचमोली में बीआरओ का 52 फीट लंबा पुल टूटा, हाईवे पर गिरी...

चमोली में बीआरओ का 52 फीट लंबा पुल टूटा, हाईवे पर गिरी चट्टान

CHAMOLI BRO BRIDGE COLLAPSE: उत्तराखंड के चमोली जिले में एक बार फिर पुल टूटने की घटना सामने आई है। मलारी हाईवे के पास पहाड़ी से गिरी चट्टान के कारण सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) का 52 फीट लंबा पुल टूट गया, जिससे सीमावर्ती इलाकों में आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। भाप कुंड के पास पांगती नाले पर बना यह पुल स्थानीय निवासियों और सेना के लिए अहम था। पुल के टूटने से क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीआरओ के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मौके पर पहुंचकर वैली ब्रिज का निर्माण किया जाएगा, ताकि आवागमन सुचारु रूप से शुरू हो सके।

CHAMOLI BRO BRIDGE COLLAPSE
CHAMOLI BRO BRIDGE COLLAPSE

CHAMOLI BRO BRIDGE COLLAPSE: गोविंदघाट में भी टूटा था पुल

इससे पहले चमोली के गोविंद घाट में बीते बुधवार को भूस्खलन के कारण एक अन्य पुल टूट गया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस पुल के टूटने से आसपास के गांवों का बाजार से संपर्क कट गया, जिससे स्थानीय निवासियों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशानी हो रही है। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ गई है। प्रशासन और बीआरओ की टीमें हालात को सामान्य करने में जुटी हुई हैं, लेकिन बार-बार हो रही इन घटनाओं से लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

ये भी पढिए-

GOVINDGHAT LANDSLIDE
GOVINDGHAT LANDSLIDE

चमोली में भारी भूस्खलन से हेमकुंड साहिब जाने वाला पुल ध्वस्त, आवाजाही पूरी तरह ठप

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular