Boris pistorius in India: जर्मनी के रक्षा मंत्री 4 दिन के भारत दौरे पर, इस सम्मान से नवाजा गया………….

0
262
Boris pistorius in India

UTTARAKHAND DEVBHOOMI DESK:जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरीयस चार दिवसीय दौरे के लिए भारत पहुँचे है| भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज  मंगलवार को दिल्ली में अपने समकक्ष बोरिस पिस्टोरियसBoris pistorius in India से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई इस मीटिंग में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और विभिन्न औद्योगिक सहयोग के मुद्दों पर चर्चा होगी।

पिस्टोरियस जो कि भारत की चार दिवसीय यात्रा पर हैं| आज मंगलवार को राजनाथ सिंह की उपस्थिति में दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में जर्मनी के रक्षमन्त्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके अलावा उन्होंने राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण भी किया। बता दें कि पिस्टोरियस सोमवार को अपने जर्मन प्रतिनिधिमंडल के साथ Boris pistorius in India दिल्ली पहुंचे हैं। रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि दिल्ली में इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पिस्टोरियस कुछ रक्षा स्टार्ट-अप के प्रतिनिधियों से भी मिलेंगे।

Boris pistorius in India

Boris pistorius in India:भारत और जर्मनी के संबंधों पर हुई चर्चा

 

बोरिस के अनुसार भारत और जर्मनी के बीच द्विपक्षीय संबंध विश्वास और सम्मान पर आधारित हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जर्मनी के साथ द्विपक्षीय संबंध स्थापित करने वाला भारत पहला देश था। अपने कार्यक्रमों में 7 जून को जर्मन रक्षा मंत्री पश्चिमी नौसेना कमान और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के मुख्यालय का दौरा करने के लिए मुंबई जाएंगे।

ये भी पढ़ें-

हेलंग में 5 महीने बाद बाईपास रोड का कार्य हुआ दोबारा शुरू, BRO को हुआ इतना नुकसान 

उनके भारत दौरे से पहले जर्मन मीडिया ने Boris pistorius in Indiaखबर दी थी कि भारत की रूसी हथियारों पर निर्भरता लगातार बढ़ रही है, जो जर्मनी के हित में नहीं था| पिस्टोरियस ने कहा, ‘जर्मनी इसे अपने आप नहीं बदल सकता। यह एक ऐसा मुद्दा है जिसे दूसरे पक्ष के साथ सुलझाया जाना चाहिए। हमें इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन भारत हथियारों और अन्य सामानों के लिए रूस पर बहुत अधिक निर्भर है। पिस्टोरियस ने आगे कहा कि जर्मनी भारत और इंडोनेशिया जैसे भागीदारों का समर्थन करने के लिए तैयार है।