HomeLatest Newsउत्तराखंड निकाय चुनाव में बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी...

उत्तराखंड निकाय चुनाव में बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की

BJP STAR CAMPAIGNERS: उत्तराखंड में निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में राष्ट्रीय और राज्य स्तर के कुल 40 प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है। इन नेताओं में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम सबसे खास है, जो उत्तराखंड के निकाय चुनावों में प्रचार करते नजर आएंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए स्टार प्रचारक के रूप में चुना गया है। योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में पर प्रचार करने आयेंगे।

BJP STAR CAMPAIGNERS
BJP STAR CAMPAIGNERS

BJP STAR CAMPAIGNERS: धामी 11 जनवरी से प्रचार शुरू करेंगे

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 11 जनवरी से प्रचार शुरू करेंगे। योगी आदित्यनाथ के अलावा, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, और कई केंद्रीय मंत्री भी प्रचार अभियान का हिस्सा होंगे। पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद, और वरिष्ठ नेता भी प्रचारकों की भूमिका निभाएंगे।

ये भी पढिए-

UTTARAKHAND MUNICIPAL ELECTIONS

उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव में 5399 प्रत्याशी मैदान में, 47 की निर्विरोध जीत

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular