BJP MLA Aravind Misbehaves With Woman : बीजेपी विधायक से सवाल पूछने पर महिला को जाना पड़ा जेल, देखें वीडियो

0
325

कर्नाटक से एक मामला सामने आया है जहां भाजपा विधायक ने महिला के साथ बदसलूकी की है।(BJP MLA Aravind Misbehaves With Woman) आपको बता दें कि अरविंद लिंबावली, जो कि भारतीय जनता पार्टी  के विधायक है, उनके द्वारा महिला को गाली भी दी गई। यह घटना तब की बताई जा रही है, जब महिला विधायक को शिकायत पत्र देने पहुंची थी। यह जो शिकायत पत्र है, इसमें उन समस्याओं का जिक्र किया गया है जिसमे बेंगलुरु के वरथुर में बारिश के बाद जो समस्याएं उत्पन होती है।

BJP MLA Aravind Misbehaves With Woman

BJP MLA Aravind Misbehaves With Woman : सवाल करने पर महिला को जेल

इस घटना का जो वीडियो देखा जा रहा है, उसमे साफ़ तौर पर देखा जा रहा है कि जो महिला है वो विधायक से बात करने की कोशिश कर रही है। लेकिन वह बात करने में नाकाम रहती है। जिसके बाद वो विधायक को शिकायत वाली चिट्ठी दिखा रही होती है, लेकिन विधायक चिट्ठी को देखकर गुस्से में आ जाते हैं, और महिला से चिट्ठी छीन लेते हैं। जिस वक्त यह घटना हो रही थी, उस वक्त मौके पर पुलिस भी मौजूद थी और इसी के साथ और लोग भी मौजूद थे। अब सवाल करने पर महिला को जेल में डाल दिया गया है।

BJP MLA Aravind Misbehaves With Woman

BJP MLA Aravind Misbehaves With Woman : बेटी भी पुलिस के साथ कर चुकी है बदसलूकी

वीडियो में दिख रहा है कि जो विधायक है वो महिला के साथ तेज आवाज में बात कर रहे है और तेज आवाज में डाट रहे हैं। (BJP MLA Aravind Misbehaves With Woman)कुछ दिनों पहले एक घटना और सामने आई थी, जब विधायक अरविंद लिंबावली की ही बेटी पुलिस के साथ बदसलूकी करते हुए नजर आई थी। दरअसल, विधायक की जो बेटी थी, वो ओवरस्पीड में कार चला रही थी। विधायक की बेटी पुलिस विभाग से जुड़ी एक कार को ओवरटेक करने जा रही थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा उसे रोका गया।

BJP MLA Aravind Misbehaves With Woman

“विधायक की बेटी हूं इसलिए कोई केस नहीं बनता”

पुलिस और विधायक की बेटी के बीच में बहस हुई। उसका कहना था कि उसने कोई नियम नहीं तोड़ा, इसलिए उसे जाने दिया जाए। जबकि पुलिस ने कहा कि जो गाड़ी कि स्पीड थी वो काफी तेज थी। जिसके बाद उसने कहा कि मैं विधायक की बेटी हूं इसलिए इस मामले पर कोई केस नहीं बनता है।

यह भी पढ़ें : Pawar slams Modi on Bilkis case कहा, इससे ज्यादा चिंता की बात कोई नहीं

https://devbhoominews.com/pawar-slams-modi-on-bilkis-case/