HomeLatest Newsनिकाय चुनावों के लिए भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, 11 नगर...

निकाय चुनावों के लिए भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, 11 नगर निगमों के लिए मेनिफ़ेस्टो

BJP MANIFESTO: उत्तराखंड में नगर निगम चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल गरम है। भाजपा ने राज्य के 11 नगर निगमों के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी कार्यालय में इस संकल्प पत्र को लोगों के सामने रखा। इसमें हर शहर के लिए अलग-अलग विकास योजनाएं बताई गई हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उनकी पार्टी सिर्फ वादे नहीं करती, बल्कि उन्हें पूरा भी करती है। उन्होंने कहा कि अगर जनता उन्हें मौका देगी, तो डबल इंजन की सरकार को ट्रिपल इंजन बनाकर शहरों का तेजी से विकास किया जाएगा।

BJP MANIFESTO
BJP MANIFESTO

देहरादून नगर निगम के लिए BJP MANIFESTO

देहरादून के लिए भाजपा ने कई बड़े वादे किए हैं। शहर में ऑनलाइन लाइसेंस की सुविधा शुरू की जाएगी। हर घर से कचरा उठाने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही वेस्ट एक्सचेंज बनाया जाएगा। शहर को हरा-भरा बनाने के लिए ग्रीन वार्ड बनाए जाएंगे। साइकिल चलाने वालों के लिए अलग रास्ता बनेगा। इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए खास सुविधाएं दी जाएंगी। पार्किंग की समस्या को हल करने के लिए स्मार्ट सिस्टम लगाया जाएगा। छोटी-छोटी झीलें बनाई जाएंगी और शहर की विरासत को जोड़ने वाला एक सर्किट भी बनेगा।

BJP MANIFESTO
BJP MANIFESTO

BJP MANIFESTO

हल्द्वानी में ट्रैफिक को स्मार्ट बनाया जाएगा। बिजली के तारों को जमीन के नीचे डाला जाएगा। बड़ी सड़कों को और चौड़ा किया जाएगा। शहर में पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। गायों के लिए गौशाला बनेगी। सरकारी स्कूलों में बच्चों को मुफ्त कोचिंग मिलेगी। हरिद्वार में हर साल सनातन फिल्मों का उत्सव होगा। कचरे से बिजली बनाने का प्लांट लगेगा। कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाया जाएगा। शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। काशीपुर में टूटी सड़कों को नया बनाया जाएगा। बिजली के तारों को जमीन के नीचे डाला जाएगा। बारिश के पानी को बचाने का सिस्टम बनेगा। हर वार्ड में पार्क और खुली जिम बनेगी। लोगों को मुफ्त वाईफाई की सुविधा मिलेगी।

ये भी पढिए-

AKHILESH YADAV IN HARIDWAR
AKHILESH YADAV IN HARIDWAR

अखिलेश यादव ने हरिद्वार में चाचा राजपाल यादव की अस्थियां विसर्जित की, गंगा में पावन डुबकी भी लगाई

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular