जंगल की बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष…कैंप कर्मचारी को धारदार हथियार से काटकर मार डाला

0
204

ऋषिकेश/देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड की योगनगरी ऋषिकेश से लगे लक्ष्मणझूला के गट्टूगाड़ में कल देर रात एक बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान तीन लोगों ने एक कैंप कर्मचारी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस खूनी संघर्ष के सनसनीखेज मामले में तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

दरअसल, पौड़ी जनपद के गट्टूगाड़ यमकेश्वर विकासखंड क्षेत्र में बीती तकरीबन 12ः30 बजे इस सनसनीखेत वारदात को अंजाम दिया गया। इस वारदाता को लेकर लक्ष्मण झूला इलाके के प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि कि गट्टूगाड़ में गब्बर सिंह का शिवालिक नाम से कैंप है। कल मध्य रात्रि शिवालिक कैंप संचालक का पास के ही एकलव्य कैंप संचालक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

hathiyar se kat dala

पुलिस के अनुसार अरोप लगाया गया है कि एकलव्य कैंप के लोग शिवालिक कैंप में आ गए थे। जिसको लेकर कैंप कर्मचारी ने आपत्ति जताई। इस बीच दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। एकलव्य कैंप के कर्मचारियों ने शिवालिक कैंप के कर्मचारी यशपाल (22) निवासी माला यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी।

बुरी तरह जख्मी कर्मचारी को गंभीर हालत में एसपीएस राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है। विवाद किस कारण हुआ यह भी छानबीन हो रही है।

जंगल की बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष…कैंप कर्मचारी को धारदार हथियार से काटकर मार डाला