खनन विवाद में भाजपा मंडल महामंत्री को मारी गोली, मौत

0
211

रुद्रपुर, ब्यूरो। उत्तराखंड का तराई क्षेत्र अपराधों के मामलों में बदनाम रहा है। रोज यहां से सनसनीखेज वारदातें सामने आती रही हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें भाजपा सरकार में ही भाजपा के युवा नेता मंडल महामंत्री संदीप कार्की को दूसरे पक्ष के लोगों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

bjp neta ko goli se mara

ऊधमसिंह नगर जिले के शांतिपुरी क्षेत्र का यह मामला बताया जा रहा है। भाजपा मंडल महामंत्री संदीप कार्की को गोली लगने के बाद मौत हो गई है। सूत्रों की मानें तो खनन को लेकर शुरू हुआ था विवाद। विवाद बढ़ने पर भाजपा मंडल महामंत्री संदीप कार्की पर आरोपियों ने गोली चला दी। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में संदीप कार्की को सीएचसी किच्छा लेकर पहुचे जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल जाते समय संदीप की मौत हो गई। इस विवाद के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। भाजपा की सरकार में ही भाजपा के नेताओं पर गोलियां चल रही हैं तो आमजन का क्या हाल होगा आप समझ सकते हो।