BENGAL ELECTION RESULTS 2026: आज यानि सोमवार 4 मई 2026 को पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में BHARATIYA JANATA PARTY को बहुमत मिलता नजर आ रहा है।
बता दें कि भाजपा करीब 150 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि ALL INDIA TRINAMOOL CONGRESS लगभग 92 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। एक सीट फालता पर 21 मई को दोबारा मतदान होना है। राज्यभर के 77 मतगणना केंद्रों पर केंद्रीय बलों की 700 कंपनियां तैनात की गई हैं।
भवानीपुर में ममता की वापसी, नंदीग्राम में सुवेंदु आगे
भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री MAMATA BANERJEE शुरुआत में पीछे चल रही थीं, लेकिन बाद में उन्होंने 2000 से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली। वहीं नंदीग्राम में भाजपा उम्मीदवार SUVENDU ADHIKARI पोस्टल बैलेट और EVM दोनों की गिनती में करीब 3,100 वोटों से आगे चल रहे हैं। टीएमसी उम्मीदवार पवित्र कर पीछे बने हुए हैं।
BENGAL ELECTION RESULTS 2026: प्रमुख सीटों पर मुकाबला
आसनसोल से भाजपा की अग्निमित्रा पाल लगभग 6,000 वोटों से आगे हैं। भाटपाड़ा सीट पर भाजपा के पवन सिंह 3,200 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। हावड़ा जिले की अमता सीट से भाजपा के अमित सामंत 734 वोटों से आगे हैं। कोलकाता की रासबिहारी सीट से भाजपा के स्वप्न दासगुप्ता बढ़त बनाए हुए हैं।

झालमुड़ी का भी हो रहा है असर
जिस इलाके में प्रधानमंत्री NARENDRA MODI ने चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाई थी, उस झाड़ग्राम क्षेत्र की चारों सीटों झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है।
BENGAL ELECTION RESULTS 2026 के अपडेट्स
- आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना में पीड़ित डॉक्टर की मां रत्ना देबनाथ को भी शुरुआती रुझानों में बढ़त मिलती दिख रही है, जो इस चुनाव में एक भावनात्मक मुद्दा भी बना हुआ है।
- बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि यह परिणाम कार्यकर्ताओं के लंबे संघर्ष का नतीजा है। भाजपा के राज्यसभा सदस्य राहुल सिन्हा ने भी भरोसा जताया कि अंतिम नतीजे पार्टी के पक्ष में जाएंगे और राज्य में सरकार बनेगी।
- श्यामपुकुर सीट पर टीएमसी की शशि पांजा करीब 500 वोटों से पीछे हैं।
- डोमकल और जलांगी सीटों पर COMMUNIST PARTY OF INDIA (MARXIST) के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। दिनहाटा सीट पर टीएमसी के मंत्री उदयन गुहा पिछड़ते दिख रहे हैं, जबकि कांग्रेस के ADHIR RANJAN CHOWDHURY बहरमपुर सीट पर करीब 1,200 वोटों से पीछे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए 432 पर्यवेक्षक तैनात किए हैं, जबकि 77 पुलिस पर्यवेक्षक भी निगरानी में लगे हैं। मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और धारा 163 लागू है। मतगणना कर्मियों के लिए QR कोड वाले पहचान पत्र अनिवार्य किए गए हैं और केंद्रों के अंदर मोबाइल ले जाने पर पूरी तरह रोक है। कोलकाता के सात मतगणना केंद्रों पर करीब 1,500 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
READ MORE:
- West Bengal Election Results 2026 Live: BJP Leads Early Trends Across 293 Seats
- Supreme Court on Aadhaar Guidelines for Adolescent &Grown ups, PIL hearing today on 4 may
- US to Cut 5,000 Troops from Germany Amid Trump-Merz Diplomatic Spat
रिकॉर्ड मतदान ने किया खेल दिलचस्प
BENGAL ELECTION RESULTS 2026 के शुरुआती रुझानों ने ये तो साफ कर दिया है कि मतदान ने काफी असर किया है। बता दें कि इस बार पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान हुआ था, जिसमें कुल 92.47 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई जो स्वतंत्रता के बाद सबसे ज्यादा मानी जा रही है।
दिलचस्प बात यह है कि कुल मतदाताओं की संख्या पिछले चुनाव के मुकाबले करीब 51 लाख कम हुई, लेकिन मतदान करने वालों की संख्या में 30 लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली।
डिस्क्लेमर: ऊपर दी गई BENGAL ELECTION RESULTS 2026 से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया, गूगल और विभिन्न वेबसाइट्स/न्यूज़ मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है।
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

