दुःखद हादसा…बारात से लौट रहा मैक्स वाहन खाई में गिरा 6 लोगों की मौत, तीन गंभीर

0
363

पौड़ी गढ़वाल, ब्यूरो। बारात वाहन दुर्घटना में 6 व्यक्तियों की मौत, घायल 3 व्यक्तियों को पाबौं अस्पताल में कराया गया भर्ती। चाकीसैंण तहसील अंतर्गत स्योली के पास हुई दुर्घटना, बारात लेकर वापस लौटते वक्त मैक्स वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त। सिलोली से डोबरीगांव लौटते वक्त अचानक हुआ हादसा, पैैठाणी थाना पुलिस व ग्रामीणों ने किया राहत एवं बचावकार्य। गहरी खाई में गिरने से वाहन के उड़े परखच्चे। जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंड व एसएसपी पौड़ी घायलों से मिलने के लिए पहुंचे पाबौ अस्पताल । घटना होने की सूचना में जुटी पुलिस।

IMG 20220425 WA0004 IMG 20220425 WA0003 IMG 20220425 WA0001 IMG 20220425 WA0002

बात दें कि उत्तराखंड के पौड़ी जिले से बहुत ही दुखद खबर सामने आ रही है यहां एक वाहन हादसे का शिकार हो गया जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 3 लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। पौड़ी जनपद के चाकीसैन तहसील अंतर्गत स्‍योली तल्‍ली व स्‍योलि मल्‍ली के बीच एक मैक्‍स वाहन खाई गिर गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार व्‍यक्ति घायल हो गए। आपदा कंट्रोल रूम मिली जानकारी के यह दुखद हादसा आज शाम करीब छह बजे हुआ है। मैक्‍स वाहन से बराती शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। इस दौरान मैक्‍स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान रेस्‍क्‍यू आपरेशन शुरू किया गया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।