मातम में बदली खुशियां..बहन की शादी के लिए घर आए जवान की मौत, मचा कोहराम

0
206

नैनीताल/रामनगर, ब्यूरो। वीरों की धरती उत्तराखंड के हजारों जवान अपनी जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा में तैनात रहते हैं। सालभर में या फिर किसी खास मौके पर ही सेना के जवान छुट्टी लेकर घर आते हैं। रामनगर इलाके के एक जवान ने भी छुट्टी ली थी और घर आया था। उसकी बहन की शादी 16 मई को होनी थी, लेकिन कुदरत को कुछ और मंजूर था। यह जवान एक सड़क हादसे का शिकार हो गया। करीब एक सप्ताह तक दिल्ली में एडमिट रहने के बाद कल देर शाम उसने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा है। इसके बाद घर में कोहराम मचा है। जवान के पार्थिव शरीर को नम आंखों से आज परिजनों और स्थानीय लोगों ने विदा किया है। इस परिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

army javan ki maut

बता दें कि कुमाऊं मंडल के रामनगर में करीब एक सप्ताह पहले हादसे में घायल जवान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। वह अपनी बहन की शादी के लिए गांव आया था। 16 मई को बहन की शादी होनी थी। जवान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रामनगर के ग्राम खुशालपुर बुक्सा छोई निवासी आनंद सिंह (28) पुत्र मोहन सिंह आर्मी में बतौर लांस नायक था। डेढ़ सप्ताह पहले वह छुट्टी पर घर आया था। एक माह बाद उसकी शादी थी। बताया जा रहा है कि 11 अप्रैल को आनंद रामनगर किसी काम से गया था। वापसी के दौरान छोई पड़ाव पर अज्ञात कार चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। इसमें वह घायल हो गया।

हल्द्वानी में उपचार के बाद उसे दिल्ली ले जाया गया। यहां पर रविवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जवान का शव देर रात उसके घर पहुंच गया है। आज सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ उसे अंतिम विदाई दी गई। जवान की मौत के बाद घर में मातम का माहौल है। अगले माह 16 मई को उसके बहन की शादी होनी थी। शादी से करीब एक माह पहले जवान के साथ दुःखद हादसा हो गया।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here