राममय हुआ उत्तराखंड, शोभा यात्रा से लेकर सीएम का श्री रामचरितमानस पाठ

0
15
AYODHYA RAM MANDIR
AYODHYA RAM MANDIR

DEVBHOOMI NEWS DESK: आज अयोध्या में राम मंदिर (AYODHYA RAM MANDIR प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश में काफी उत्साह का माहौल है। उत्तराखंड में वातावरण राममय हो गया है। आज सुबह सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास के मंदिर में श्री रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ किया। इसके बाद उन्होंने आवास परिसर में स्थित गौशाला पहुंचकर गौ माता की सेवा भी की।

AYODHYA RAM MANDIR
सीएम का श्री रामचरितमानस पाठ

सीएम ने कहा कारसेवकों के बलिदान, अनेक सन्तों की तपस्या, करोड़ों सनातनियों की प्रतीक्षा एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रबल इच्छाशक्ति के परिणामस्वरुप आज परम पावन अयोध्यापुरी में श्रीरामलला अपने नव्य, दिव्य व AYODHYA RAM MANDIR में विराजमान होने जा रहे हैं। इस से पहले राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर सीएम धामी ने परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर सभी को अग्रिम शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मैदान में 1.5 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए।

AYODHYA RAM MANDIR
सीएम का श्री रामचरितमानस पाठ

AYODHYA RAM MANDIR प्राण प्रतिष्ठा के लिए शोभा यात्रा

बीते रविवार को भी उत्तराखंड में राममय माहौल बना हुआ था कल राज्य में जगह जगह शोभा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी देहरादून स्थित पिपलेश्वर मंदिर में आयोजित भव्य शोभा यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने श्री रामनाम के नारे भी लगाए। इसके अलावा जगह-जगह शोभायात्रा और भजन कीर्तन के माध्यम से लोगों में AYODHYA RAM MANDIR प्राण प्रतिष्ठा की खुशियां मनाई।

ये भी पढिए-

HOLIDAY ON 22 JANUARY
HOLIDAY ON 22 JANUARY

22 जनवरी को उत्तराखंड में स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी, सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज