Homeताज़ाअवध ओझा का वोटर कार्ड विवाद सुलझा, पटपड़गंज से चुनाव लड़ेंगे

अवध ओझा का वोटर कार्ड विवाद सुलझा, पटपड़गंज से चुनाव लड़ेंगे

AWADH OJHA: दिल्ली विधानसभा चुनाव में पटपड़गंज सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार अवध ओझा का वोटर कार्ड विवाद सुलझ गया है। इस मामले को लेकर आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीधे चुनाव आयोग से संपर्क किया। इस मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल ने बताया कि चुनाव आयोग ने अवध ओझा का वोट दिल्ली में स्थानांतरित करने का आदेश दे दिया है। अब उनका नाम दिल्ली की वोटर लिस्ट में जोड़ा जाएगा, जिससे वे पटपड़गंज सीट से चुनाव लड़ने के लिए पात्र हो जाएंगे।

AWADH OJHA
AWADH OJHA

AWADH OJHA ने कहा परसों करेंगे नामांकन 

इस फैसले के बाद अवध ओझा ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उनका मामला सुलझ गया है और जल्द ही वे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। अवध ओझा ने कहा कि उनके एडमिट कार्ड की प्रक्रिया पूरी हो रही है और अगले दिन वे अपने कागजात तैयार कर लेंगे। 15 जनवरी को वे पटपड़गंज सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। अरविंद केजरीवाल, सीएम आतिशी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सांसद संजय सिंह ने सोमवार को चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की। उनका आरोप था कि अवध ओझा को जानबूझकर चुनाव लड़ने से रोका जा रहा है।

AWADH OJHA
AWADH OJHA

वोटर आइडी कार्ड क्यों जरूरी है?

अवध ओझा, जो पेशे से शिक्षक हैं और अब राजनीति में कदम रख चुके हैं, को लेकर हाल ही में बड़ा विवाद खड़ा हो गया। विवाद का मुख्य कारण यह है कि उनका वोटर कार्ड उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा का है, जबकि चुनाव लड़ने के लिए उन्हें दिल्ली का वोटर होना जरूरी है।  चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, किसी भी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी वही हो सकता है जिसका नाम उस राज्य की वोटर लिस्ट में हो।  इसके लिए उन्होंने आवेदन भी किया था, लेकिन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही समय सीमा समाप्त हो गई। इस कारण उनका नाम दिल्ली की वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो पाया।

ये भी पढिए-

DELHI ELECTIONS 2025
DELHI ELECTIONS 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments