Avalanche: दूसरे दिन भी बचाव अभियान जारी, 22 से ज्यादा पर्वतारोही अब भी लापता

0
380

Uttarkashi Avalanche: उत्तरकाशी द्रौपदी का डांडा में हिमस्खलन (Avalanche) आने के बाद लापता करीब 25 पर्वतारोहियों की खोजबीन के लिए घटना के दूसरे दिन बुधवार तड़के से बचाव अभियान शुरू कर दिया। आज रेस्क्यू अभियान में निम के एक प्रशिक्षक समेत छह प्रशिक्षु पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकाला गया। उन्हें मातली हेलीपैड से उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। सभी की स्थिति सामान्य है।

SDRF ने 6 लोगों का किया रेस्‍क्‍यू

SDRF व NIM की खोज बचाव टीम ने भी बुधवार तड़के अपना अभियान शुरू कर दिया है। आज हर्षिल आर्मी हेलीपैड से चीता हेलीकॉप्टर के माध्‍यम से 6 घायलों को लाया गया। इसमें एक प्रशिक्षक व पांच प्रशिक्षु घायलों को मातली उत्तरकाशी पहुंचाया गया है। सभी को हल्‍की चोट आई हैं।

Avalanche

Avalanche की चपेट में आने से 25 पर्वतारोही अभी भी लापता

जानकारी के मुताबिक डोकरानी ग्लेशियर क्षेत्र में साढ़े 18000 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर स्थित द्रौपदी के डांडा में नेहरु पर्वतारोण संस्थान (NIM) का 58 लोगों का दल मंगलवार को हिमस्खलन (Avalanche) की चपेट में आने के बाद से 25 पर्वतारोही लापता हैं। लापता सदस्यों के एवलांच में दबने और ग्लेशियर के बीच बड़ी दरारों (क्रेवास) में फंसे होने का अनुमान है। मंगलवार को वायुसेना की टीम की अगुआई में लापता सदस्यों की खोजबीन की गई है, लेकिन मौसम के कारण खोजबीन में बाधा आती रही।

Avalanche news

NIM के 58 लोगों का दल माउंटेनियरिंग कोर्स के लिए निकला

आप को बता दें कि उत्तरकाशी के नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) में 44 प्रशिक्षुओं, 8 प्रशिक्षकों सहित कुल 58 लोगों का दल 14 सितंबर को एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स के लिए निकला था। 25 सितंबर को यह दल डोकरानी बामक ग्लेशियर क्षेत्र में द्रौपदी का डांडा चोटी के बेस कैंप में पहुंचा। मंगलवार तड़के चार बजे यह दल द्रौपदी के डांडा चोटी (5770 मी.) पर पहुंचा। लेकिन, कैंप-1 में लौटते समय करीब 8.40 बजे दल भारी हिमस्खलन (Avalanche) की चपेट में आ गया।

उत्तरकाशी एवलांच में जिंदगी बचाने के लिए जद्दोजहद जारी, हादसे में एवरेस्ट विजेता सविता की मौत