पर्वतारोही नवमी रावत की दिसंबर में थी शादी तय, लेकिन होनी को कुछ और था मंजूर

0
292
AvalancheAvalanche
Avalanche In Uttarakhand

Avalanche In Uttarakhand

4 अक्टूबर को हिमस्खलन में युवा और होनहार पर्वतारोही नवमी रावत इस दुनियां को छोड़ कर चली गई थी आपको बता दें कि नवमी रावत की इसी साल दिसंबर महीने में शादी तय थी।

परिवार के सभी लोग नवमी की शादी की तैयारियां कर रहे थे लेकिन होनी को नहीं टाल सकता। हिमस्खलन ने नवमी रावत के सपनों को दफन कर दिया। उत्साह की तैयारी करने वाला पूरा परिवार शोक की लहर में डूब गया।

वहीं नवमी के मंगेतर सेना में तैनात हैं जो इस दुखद घटना के बाद छुट्टी लेकर घर पहुंचे।

Avalanche In Uttarakhand
Avalanche In Uttarakhand

Avalanche In Uttarakhand

शुक्रवार को नवमी रावत का पार्थिव शरीर जिला अस्पताल में पहुंचा तो सभी लोग काफी भावुक नजर आए।  भुक्की गांव की रहने वाली नवमी को बचपन से ही खेलकूद का काफी शौक था।

पिछले चार सालों के दौरान नवमी रावत ने देश विदेश के कई प्रशिक्षुओं को पर्वतारोहण की बारीकियां सिखाई। कुछ ही समय पहले नवमी रावत की शादी बयाणा गांव निवासी धर्मेंद्र राणा से तय हुई थी।

वहीं नवमी रावत ने अपने भाई बहनों को पर्वतारोहण व ट्रैकिंग से जुड़ा देखकर नवमी की दिलचस्पी पर्वतारोहण के क्षेत्र में हुई। इसी के चलते नवमी भी निम की प्रशिक्षक बनी।

AvalancheAvalanche
Avalanche In Uttarakhand

ये भी पढे़ं : एवलांच की चपेट में आने से अब तक 19 लोगों की मौत,10 प्रशिक्षु पर्वतारोही लापता