मंगल पड़ाव में अवैध दुकानों पर चला नगर निगम और प्रशासन का बुलडोजर

0
306

जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण अभियान

हल्द्वानी (पंकज अग्रवाल): आज मंगलवार को हल्द्वानी में एक बार फिर नगर निगम और जिला प्रशासन ने अतिक्रमण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत मंगल पड़ाव क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई गई दुकानों को नगर निगम प्रशासन के द्वारा हटाया गया। वहीं, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि यह अवैध रूप से दुकानें बनाई गई थी जिसको प्रशासन के द्वारा हटाया जा रहा है। जितनी भी रोड के किनारे अवैध रूप से निर्माण कर रखा है चाहे वह होटल हो या मॉल या अस्थाई दुकान है, उसे तोड़ा जा रहा है।

haldwani 000 haldwani00 haldwani ati haldwaniatikraman atikraman pa danda

यह अभियान लगातार जारी रहेगा। मौके पर पहुंचे नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल अतिक्रमण का समर्थन नहीं करता है, लेकिन बिना नोटिस के इन लोगों को हटाया जा रहा है। यह इनका गलत तरीका है। नगर आयुक्त के द्वारा बताया गया कि जिन लोगों की दुकानें तोड़ी जा रही हैं। वह नगर निगम में आकर आवेदन कर सकते हैं। उनको अस्थाई दुकान दी जाएगी, लेकिन सड़कों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा। यह अतिक्रमण लगातार जारी रहेगा।