Archaeological sites in the world : 23 अगस्त 2022 को Archaeologists ने इजरायल के राहत नाम के एक शहर में पुराना महल खोजा है। ये महल किसी अमीर मुस्लिम परिवार का बताया जा रहा है। ये महल इजराइल के दक्षिणी इलाके में बसे एक रेगिस्तान से मिला है। इस महल की कुछ तस्वीरे इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
Archaeological sites in the world
अधिकारियों का कहना है कि ये महल 8वीं या 9वीं शताब्दी के हो सकते हैं जो करीब 1200 साल पुराने बताए जा रहे हैं।
इस महल को देखकर हर कोई हैरान है।
सूत्रों के मुताबिक महल के बीच में एक आंगन भी है और उसके चारों ओर कमरे बने हुए हैं। इसकी दीवारें भी बहुत ही खूबसूरती के साथ बनाई गई हैं। खोचकर्ताओं को यहां कांच के बर्तन भी मिले हैं।
Archaeological sites in the world
वहीं प्रांगण के नीचे, पुरातत्त्वविद पत्थर से बनी तहखानों की खोज करके हैरान रह गए, महल के आंगन के नीचे पुरातत्व विभाग को एक खुफिया कमरा मिला ,उन्होंने अंदाजा लगाया कि इस कमरे में सामान को स्टोर किया जाता होगा और गर्मी के बीच सामान को ठंडा रखने के लिए ये कमरा बनाया गया होगा। साथ ही यहां एक जलाशय भी बना हुआ है जिसमें पानी काफी ठंठा रहता होगा जो इस रेगिस्तान की गर्मी से राहत देता होगा.
It takes a villa(ge): A luxury 1,200-year-old mansion was discovered in #Israel’s Negev Desert, complete with a finished basement that most likely belonged to a wealthy landowner during the early Islamic Period. Wow! ?? pic.twitter.com/MfVxO7b4gF
— StandWithUs (@StandWithUs) August 28, 2022
टीम में से माइकल नाम के एक व्यक्ति ने बताया कि इस महल में जो रहता होगा वो जरुर कोई एक छोटी सी आबादी का राजा रहा होगा, वहीं ये मस्जिद एक महल के पास मिला है इसके साथ ही यहां लैंप के भी अवशेष मिले हैं।
ये भी पढे़ं : पति के लिए 1 नहीं 3 Girlfriend ढूंढ रही ये पत्नी, ₹32000 सैलरी और ये भी Free