लैंसडौन से कांग्रेस प्रत्याशी अनुकृति गुसाई ने भाजपा के विधायक पर ऐसे कसा तंज

0
196
8 4

पौड़ी (संवाददाता- कुलदीप बिष्ट): लैंसडौन विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुकृति गुसाईं इन दिनों लगातार अपने जनसंपर्क को बढ़ाने में जुटी हुईं है। उनके द्वारा

YOU MAY ALSO LIKE

आज लैंसडाउन विधानसभा के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र ग्राम लेकुली में पहुंची जहां उनका स्वागत करने के लिए जनसैलाब उमड़ आया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा वाद्य यंत्रों के साथ अनुकृति गुसाईं का स्वागत किया गया। जिसके बाद अनुकृति गुसाईं द्वारा ग्रामीणों की जनसमस्याओं को भी सुना गया।

10 4
12 4

अनुकृति ने कहा कि अगर यहां की जनता लैंसडौन की बेटी पर विश्वास जताती हैं तो वह यहां की हर समस्या के लिए लड़ सकती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें लैंसडौन क्षेत्र की जनता का काफी प्यार मिल रहा है जिसके लिए उन्होंने लैंसडाउन विधानसभा की समस्त जनता का आभार व्यक्त किया है। अनुकृति गुसाई ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के विधायक ने लैंसडौन में 10 साल राज करने के बाद भी पिछड़ा बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। यहां की जनता को दिलीप रावत द्वारा वोट के नाम पर छला गया है और निश्चिंत ही विधानसभा चुनाव में लैंसडौन की जनता अपने वोट से इस बार भारतीय जनता पार्टी को इसका जवाब देगी।

11 4

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here