HomeLatest Newsसलमान खान के घर फायरिंग और मूसेवाला केस के आरोपी अनमोल बिश्नोई...

सलमान खान के घर फायरिंग और मूसेवाला केस के आरोपी अनमोल बिश्नोई की कैलिफोर्निया में गिरफ्तारी

ANMOL BISHNOI: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई की अमेरिका में गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उसे कैलिफोर्निया में गिरफ्तार किया गया है। अनमोल बिश्नोई का नाम कई हाई-प्रोफाइल मामलों में सामने आया है, जिनमें बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर फायरिंग और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका ने करीब दो हफ्ते पहले अनमोल बिश्नोई के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद से ही अमेरिकी अधिकारियों द्वारा उसकी तलाश तेज कर दी गई थी।

ANMOL BISHNOI
ANMOL BISHNOI

ANMOL BISHNOI का सलमान खान के घर फायरिंग और सिद्धू मूसेवाला की हत्या में नाम जुड़ा

अनमोल बिश्नोई पर आरोप है कि उसने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर पर फायरिंग की साजिश रची थी। इस घटना ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं और सलमान खान की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए थे। अनमोल ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी, जिससे वह पुलिस और खुफिया एजेंसियों की निगरानी में आ गया था। अनमोल का नाम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भी सामने आया है। मूसेवाला की हत्या के बाद अनमोल और उसके गैंग का नाम कई बार चर्चा में आया। लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर आरोप है कि उन्होंने इस हत्या की साजिश रची और इसे अंजाम तक पहुंचाया।

ANMOL BISHNOI
ANMOL BISHNOI

दिल्ली और मुंबई पुलिस ने नहीं की पुष्टि

हालांकि, अनमोल की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली और मुंबई पुलिस ने अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस मामले पर भारत और अमेरिका के बीच संवाद जारी है। अनमोल की गिरफ्तारी अगर पुष्टि होती है, तो यह भारत की खुफिया एजेंसियों और पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता होगी। अगर अमेरिका में अनमोल की गिरफ्तारी की पुष्टि होती है, तो भारत सरकार उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। अनमोल के खिलाफ भारत में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, और उसे भारत लाकर इन मामलों में पूछताछ और कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी की जाएगी।

ये भी पढिए-

SAURABH JOSHI THREAT
SAURABH JOSHI THREAT

हल्द्वानी के यूट्यूबर सौरभ जोशी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, मांगी दो करोड़ की रंगदारी

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular